{"_id":"5c1be067bdec2256cc1bd85e","slug":"201545330791-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पागल सियार गांव में घुसा, दस लोगों को घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पागल सियार गांव में घुसा, दस लोगों को घायल किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव में आया सियार, नौ को किया घायल
खमरिया। ईसानगर थाना क्षेत्र के लखपेड़ा, फत्तेपुर गांव में बुधवार रात एक सियार ने नौ लोगों को काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सियार के हमले से गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। अंत में गांव के एक व्यक्ति ने सियार को पटक-पटक कर मार डाला। हमले में घायल हुए लोगों को सीएचसी खमरिया में भर्ती कराया गया है। गांव वालों का मानना है कि सियार पागल था। वहीं वन विभाग के रेंजर का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
ईसानगर थाना क्षेत्र के लखपेड़ा गांव में बुधवार की रात एक सियार ने नौ लोगों पर हमलावर होकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सियार के इस हमले में लखपेड़ा गांव निवासी 23 वर्षीय श्रवण, 55 वर्षीया रीता देवी, प्रह्लादी के 12 वर्षीय पुत्र अंकित, 55 वर्षीय दयाराम, 40 वर्षीया शिवकुमारी, उपेंद्र के नौ वर्षीय पुत्र महेश और आठ वर्षीया पुत्री राधा देवी घायल हुए हैं। इसके बाद सियार पड़ोसी गांव फत्तेपुर पहुंच गया। जहां गांव निवासी 15 वर्षीया रिंकी वर्मा, 60 वर्षीय कल्लू सिंह, समेत नौ लोगों के चेहरे, गर्दन, हाथों और पैर में काटकर घायल कर दिया। सियार के हमले से दोनों गांवों में रातभर अफरातफरी मची रही।
ग्रामीण चीखते चिल्लाते लाठी डंडे लेकर निकल पड़े। आखिरकार फत्तेपुर गांव में सियार के हमले का शिकार हुए कल्लू सिंह ने सियार को पटक-पटक कर मार डाला। सियार के मरने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी खमरिया लाया गया। शुक्रवार को घायलों को रेबीज के इंजेक्शन भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
उधर धौरहरा के रेंजर अनिल शाह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। संबंधित गांवों में पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।