फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने निकाला जुलूस

गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने निकाला जुलूस

Fri, 21 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने निकाला जुलूस
21एलकेएच406
विज्ञापन


गिरफ्तारी की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने निकाला जुलूस
दुष्कर्म के बाद किशोरी की कर दी गई थी हत्या

धनगढ़ी-नेपाल। नेपाल के कंचनपुर जिले के महेंद्रनगर में डेढ़ महीने पहले रेप के बाद किशोरी की हत्या मामले का खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। इससे नाराज धनगढ़ी उपमहानगर पालिका के कई स्कूलों के छात्र छात्राओं ने जुलूस निकाला और आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

26 जुलाई को ट्यूशन पढ़ने गई 13 वर्षीय किशोरी की रेप के बाद हत्या कर दरिंदों ने शव फेंक दिया था। इससे लोगों में रोष पनप गया था। हफ्ते भर पहले मृतक किशोरी के माता-पिता काठमांडू में जाकर प्रधानमंत्री केपी ओली से मिले और घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की थी। घटना के बाद से जगह-जगह जुलूस प्रदर्शन जारी है। इसके बाद भी हत्यारे अभी तक नहीं पकड़े गए हैं। शुक्रवार को कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने धनगढ़ी ट्रैफिक चौराहा से बाजार होते हुए जुलूस निकाला। जिसमें आरोपियों को फांसी दो, महिलाओं की सुरक्षा करो आदि नारे लगाए गए। जुलूस में केवल स्कूली छात्र-छात्राएं ही मौजूद रहीं। भारी संख्या में छात्र-छात्राओं के निकलने से पुलिस व्यवस्था भी चुस्त दुरूस्त रही।
विज्ञापन

----------------
राजीव गुप्ता-महबूब आलम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed