{"_id":"5b7b042742c7924661544089","slug":"201534788647-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":".. अब तेंदुए ने पालतू कुते पर हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.. अब तेंदुए ने पालतू कुते पर हमला कर किया घायल
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 20एलकेएच501
तेंदुए ने पालतू कुत्ते पर किया हमला, घायल
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी रेंज की जटपुरा बीट से निकले एक तेंदुए ने जंगल किनारे बसे गांवों में पिछले एक महीने से आतंक मचा रखा है। सोमवार की सुबह तेंदुए ने हरदुआ फार्म में पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया, इससे वह गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है।
जटपुरा बीट जंगल से सटे हरदुआ फार्म निवासी कमलेश कुमार का पालतू कुत्ता सोमवार सवेरे मकान के पीछे चहलकदमी कर रहा था। इस दौरान मकान किनारे गन्ने के खेत से निकले एक तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया। फार्म के अन्य पालतू कुत्तों के तेज आवाज से भौंकने पर परिवारीजन मकान के पिछले हिस्से पर शोर मचाते हुए पहुंचे तो तेंदुआ कुत्ते को छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना पर पहुंचे फारेस्टर मोहम्मद उमर और फारेस्ट गार्ड सुखपाल ने कुत्ते पर हमले की पुष्टि की है। इस बाबत टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डॉ. अनिल पटेल का कहना है कि बफरजोन जटपुरा बीट जंगल से रास्ता भटकर आबादी के निकट पहुंचे तेंदुए की निगरानी के वनकर्मियों के निर्देश दिए गए हैं।