फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   झमाझम बारिश से राहत, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबतें

झमाझम बारिश से राहत, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबतें

Sat, 21 Jul 2018 12:02 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से राहत, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबतें
झमाझम बारिश से राहत, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबतें
विज्ञापन

निचली कॉलोनियां बनी टापू, कई रास्तों पर भर गया पानी
बारिश ने खोली नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की पोल
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। पिछले तीन दिनों से हो रही भीषण उमस भरी गर्मी के बाद शुक्रवार सुबह और शाम करीब पांच बजे हुई झमाझम बारिश से मौसम में कुछ तरावट आई लेकिन बारिश बंद होते ही बढ़ी उमस से लोग बेहाल हो उठे। तेज बारिश होने से शहर में कई जगह जलभराव हो जाने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। चोक पड़े नाले-नालियां उफना उठे और उनका गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। लोगों को गंदे पानी से गुजर कर अपने काम पर जाना पड़ा। कई निचले मोहल्लों में तो घुटनों-घुटनों तक तो कहीं दो से तीन फुट पानी भर गया है।
शुक्रवार सुबह करीब छह बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश करीब दो घंटे तक लगातार जारी रही। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते इस बीच बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। दो घंटे हुई इस बारिश से शहर के मोहल्ला नईबस्ती, महराजनगर, शिवकॉलोनी, गंगोत्री नगर कॉलोनी समेत निचले मोहल्लों में भीषण जलभराव हो गया। यही नहीं कई सरकारी कार्यालय परिसरों में भी जलभराव दिखाई दिया। सदर स्कूल और नसीरुद्दीन मौजी भवन प्रांगण में दोपहर तक पानी भरा रहा।
विज्ञापन

इंसेट......
संकटादेवी रोड पर घुटनों तक भरा रहा पानी
20एलकेएच 07
संकटादेवी मंदिर से सदर चौराहे को जोड़ने वाली सड़क पर पुरानी गल्ला मंडी के पास घुटनों तक पानी भरा हुआ था। यहां सड़क के दोनों ओर बनी नालियों पर अतिक्रमण है। जो नाली खुली भी है वहां वर्षों से सफाई नहीं हुई है। पानी के निकास का कोई इंतजाम न होने से बारिश के बाद कई घंटे तक पानी भरा रहा। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और बाजार जाने वाले लोगों को जलभराव के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट.......
नमक मंडी में जलभराव, देर से खुले बाजार
20एलकेएच 08
संकटादेवी मंदिर से नमक मंडी होते हुए रामनवमी मंदिर और लोहा बाजार जाने वाले रास्ते पर भी नालियों के ऊपर दुकानें बनी हुई हैं। यहीं से एक बड़ा नाला भी निकला हुआ है। नाले की सफाई न होने से पूरा नाला कूड़े कचरे से अटा पड़ा है। बारिश होते ही यह चोक नाला उफना गया और गंदा पानी रास्ते पर भर गया। इस पानी को निकलने में करीब दो घंटे लग गए। इस बीच लोगों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। नमक मंडी में जलभराव होने से बाजार काफी देर में खुल सकी।
इंसेट.......
जलभराव से कांशीराम कॉलोनी में नर्क का नजारा
20एलकेएच 09
डीसी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में सड़कों के दोनों ओर नालियां तो बनी हैं लेकिन उनकी सफाई पिछले एक साल से नहीं हुई है। जिससे नालियां चोक पड़ी हैं। शुक्रवार सुबह तेज बारिश होने से पानी का निकास न होने से सड़कों पर पानी भर गया। नालियां उफना गईं और उनका गंदा पानी सड़कों पर आ गया। यहां रहने वाले लोगों को दिनभर इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। दोपहर तक कुछ पानी कम हुआ लेकिन शाम को फिर बारिश हो जाने से सड़कें नहर बनी नजर आई। जलभराव से हुई परेशानी को लेकर लोगों में रोष है।
इंसेट......
बारिश से नाले का मलवा फैल गया सड़क पर
20एलकेएच 10
कलक्ट्रेट से जिला अस्पताल, महिला अस्पताल होते हुए विकास भवन को जोड़ने वाली सड़क पर पिछले दिनों हुए जलभराव से सबक लेते हुए नगर पालिका ने नालियों की सफाई तो कराई लेकिन उसका मलबा सड़क किनारे ही पड़े रहने दिया। शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से नालियों से निकला यह मलबा पूरी सड़क पर फैल गया। गंदे मलबे से पूरी सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ नजर आने लगा। यहां से गुजरते हुए कई लोगों के दोपहिया वाहन स्लिप हुए लोगों को चोट खानी पड़ी।

इंसेट......
गंगोत्रीनगर कॉलोनी बनी टापू, नाव चलने की नौबत
20एलकेएच 11
शहर की गंगोत्री नगर कालोनी खाली हुए भट्ठों की जगह पर बसी हुई है। इस जगह पर्याप्त पटान न होने से पूरी कॉलोनी शहर के नीचे हिस्से में है। शुक्रवार को सुबह और शाम तेज बारिश होने से पूरी कॉलोनी टापू बन गई है। रास्तों पर दो फुट गहरा पानी भरा हुआ है। पानी के निकास की कोई व्यवस्था न होने के कारण कॉलोनी में नाव चलने की नौबत आ गई है। महिलाएं और बच्चे घरों में कैद होकर रह गए हैं। गंगोत्रीनगर कॉलोनी में हर साल बरसात के मौसम में यह स्थिति पैदा होती है लेकिन नगर पालिका ने जलभराव से निजात दिलाने का अभी तक कोई इंतजाम किया है न ही उसके पास कोई योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed