फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   20 rupees increased on petrol and diesel in ten months

दस माह में पेट्रोल-डीजल पर बढ़ गए 20 रुपये

Tue, 19 Oct 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
20 rupees increased on petrol and diesel in ten months
सोमवार को लखीमपुर खीरी में 106.54 पैसे रहा पेट्रोल का भाव।
लखीमपुर खीरी। पेट्रोल-डीजल का मूल्य निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। इससे जहां हर वर्ग प्रभावित हो रहा है तो वहीं इसकी वजह से महंगाई भी बढ़ रही है। कोरोना की मार से बेहाल लोगों का कहना है कि एक तो संक्रमण काल में काम धंधा प्रभावित रहा। अब डीजल-पेट्रोल मूल्यों में हो रही निरंतर बढ़ोतरी ने मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। सोमवार को शहर में सादा पेट्रोल-103.65, स्पीड- 106.54 और डीजल 95.77 रुपये प्रति लीटर बिका।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल मूल्यों में दिन पर दिन बढ़ोतरी हो रही है। इससे अब आम आदमी से लेकर खास वर्ग तक प्रभावित होने लगा है। डीजल मूल्य में बढ़ोतरी महंगाई का कारण बन रही है। इन दस माह में पेट्रोलियम पदार्थों पर 20 रुपये तक बढ़ चुके हैं। एक जनवरी को सादा पेट्रोल का मूल्य 84.12 रुपये, स्पीड का 84.45 रुपये और डीजल का मूल्य 74.84 रुपये था। इन दस माह में पेट्रोल डीजल के दाम 20 रुपये बढ़ गए। इससे सोमवार को सादा पेट्रोल का मूल्य 103.66, स्पीड का दाम 106.54 रुपये और डीजल मूल्य बढ़कर 95.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बेहिसाब बढ़ोतरी ने आम से लेकर खास तक की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इससे सबसे ज्यादा युवा और व्यापारी परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है महंगाई बढ़ने का प्रमुख कारण पेट्रोलियम पदार्थों के दामों का बढ़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारीख- पेट्रोल सादा- स्पीड- डीजल
एक जनवरी 2020- 76.72-79.02- 68.67
एक जनवरी 2021- 84.12-86.45-74.84
18 अक्तूबर 2021- 103.65-106.54-95.77========
एक जनवरी से 18 अक्तूबर तक मूल्य बढ़ोतरी
पेट्रोल सादा- 19.53 रुपए, स्पीड-20.09 रुपए, डीजल-20.93 रुपए......
एक जनवरी 2020 से एक जनवरी 2021 तक बढ़ोत्तरी
पेट्रोल सादा-07.50 रुपए, स्पीड-07.43 रुपए, डीजल-06.17 रुपए==========

पेट्रोल डीजल मूल्य में रोजाना बढ़ोतरी होने से ही महंगाई बढ़ती जा रही है, जिससे हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। यदि ऐसे ही दाम बढ़ते रहे तो आने वाले समय में महंगाई और बढेे़गी। इससे जरूरत की चीजें महंगी होंगी।
- शरद मेहरोत्रा, दवा कारोबारी
पेट्रोल-डीजल का मूल्य बढ़ने से आम जरूरत की चीजों के दाम भी बढ़ गए हैं। सब्जी, फल आदि सब महंगे हो रहे हैं। सरकार को चाहिए इस पर अंकुश लगाकर त्योहारी सीजन में आम आदमी को राहत दे।
- साजिद
पेट्रोल और डीजल काफी महंगा है। यदि इसी तरह रोज दाम बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में मुश्किलें और बढ़ेगी। आम आदमी को राहत देने के लिए सरकार को इस पर अंकुश लगाना चाहिए।

- दिनेश वर्मा
पेट्रोल-डीजल के दाम कंपनी की ओर से रोजाना सुबह छह बजे निर्धारित होते हैं। इधर कुछ दिनों से रोजाना मूल्य बढ़ रहा है। एक जनवरी से पेट्रोल और डीजल मूल्य में 20 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। मूल्य बढ़ने का असर बिक्री पर भी पड़ रहा है।
- अनिल अग्रवाल, मैनेजर लक्ष्मी फिलिंग स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed