फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   20 nominations rejected in the investigation, now 67 candidates are in the fray

जांच में 20 नामांकन खारिज, अब 67 प्रत्याशी मैदान में

Sat, 05 Feb 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
20 nominations rejected in the investigation, now 67 candidates are in the fray
नामांकन पत्रों की जांच करते एसडीएम।
कस्ता और निघासन में एक भी नामांकन पत्र खारिज नहीं
विज्ञापन

सोमवार को होगी नाम वापसी, फिर घट सकती है संख्या
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शुक्रवार को जांच की गई। आठ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 87 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए थे, जिसमें 20 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विभिन्न त्रुटियों की वजह से खारिज किए गए हैं। गोला और मोहम्मदी विधानसभा में पांच-पांच, सदर व श्रीनगर विधानसभा में तीन-तीन, पलिया व धौरहरा विधानसभा में दो-दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए हैं। वहीं कस्ता व निघासन में एक भी प्रत्याशी का नामांकन खारिज नहीं हुआ है।
इससे अब 67 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैैं, जिनमें से यदि कोई प्रत्याशी नाम वापसी के दिन सोमवार को नामांकन वापस लेता है तो संख्या फिर से प्रत्याशियों की संख्या कम हो सकती है।
विज्ञापन

सदर विधानसभा में कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए थे, जिसमें से तीन प्रत्याशियों भारतीय सुभाष सेना के लालजी, निर्दलीय आशीष वाजपेयी और सर्वधर्म पार्टी की मुमताज के नामांकन खारिज हुए हैं। गोला विधानसभा में राष्ट्रीय समाज पार्टी के प्रत्याशी श्रीकांत, आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी लालता प्रसाद, लोक जन संघर्ष पार्टी के प्रत्याशी रामसेवक, भारतीय सुभाष सेना के प्रत्याशी गया प्रसाद, सर्वधर्म पार्टी के प्रत्याशी प्रताप सिंह के नामांकन खारिज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी विधानसभा में निर्दलीय संगीता, विजेंद्र सिंह, जन अधिकार पार्टी प्रत्याशी योगेंद्र कुशवाहा, शिवसेना के प्रशांत द्विवेदी, निर्दलीय राजेश का नामांकन खारिज हुआ है। इसी तरह श्रीनगर विधानसभा में भारतीय सुभाष सेना के पवन कुमार, शिवसेना के ज्ञान प्रकाश गौतम, निर्दलीय चंद्रभाल के नामांकन खारिज हुए हैं। पलिया में राष्ट्रीय लोक शक्ति पार्टी के रामलखन, लोकजन संघर्ष पार्टी के आदेश कुमार के नामांकन खारिज हुए हैं।

धौरहरा में भारतीय सुभाष सेना के शीतल प्रसाद व सर्वधर्म पार्टी के धीरेंद्र कुमार के नामांकन खारिज हुए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रारूप 26 के अभिलेख अपूर्ण थे। शपथ पत्र में भी त्रुटियां पाई गईं, जिससे 20 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज किए गए हैं।

विधानसभावार प्रत्याशियों की संख्या
पलिया 06
निघासन 07
श्रीनगर 09
लखीमपुर सदर 13
गोला 08
मोहम्मदी 07
कस्ता 08
धौरहरा 09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed