फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   20 km long 33 kV power line approved at Rs 2.55 crore

Lakhimpur Kheri News: 2.55 करोड़ रुपये से 20 किमी लंबी 33 केवी विद्युत लाइन को मिली मंजूरी

Thu, 07 Aug 2025 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
20 km long 33 kV power line approved at Rs 2.55 crore
लखीमपुर खीरी। बिजली व्यवस्था में काफी सुधार होने जा रहा है। ओयल के 132 केवी उपकेंद्र से खीरी टाउन उपकेंद्र के लिए 20 किलोमीटर लंबाई तक 33 केवी लाइन डालने की स्वीकृति शासन ने दे दी है। टेंडर प्रक्रिया के बाद जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा। इस लाइन का काम करीब 2.55 करोड़ रुपये में कराया जाना है।
विज्ञापन

नई बस्ती और कलक्ट्रेट को इंटरकनेक्ट कर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, ताकि एक लाइन के खराब होने पर दूसरी लाइन से बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। आपात स्थिति में खीरी टाउन के लिए ओयल से वैकल्पिक बिजली लाइन का प्रस्ताव पिछले साल लखनऊ भेजा गया था, जिसको अब शासन ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

लखीमपुर डिविजन के अधिशाषी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। नए छाउछ उपकेंद्र को ओयल बिजली घर से जोड़ा गया है। लाइन करीब 14 किलोमीटर लंबी है। इसे देखते हुए छाउछ उपकेंद्र से भी साढ़े तीन किलोमीटर लंबी लाइन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलआरपी चौराहे से गुजरी 33 केवी लाइन से इसे कनेक्ट कर उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा, ताकि ओयल से लाइन कभी खराब हो जाए तो छाउछ की लाइन से बिजली सप्लाई बहाल हो सके। नए उपकेंद्र पर अभी चार हजार बिजली कनेक्शन हैं, जिसे भविष्य में आठ हजार तक ले जाना है। इसलिए बिजली विभाग पहले से ही तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed