फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   घटने लगा शारदा का जलस्तर, कटान लगातार जारी

घटने लगा शारदा का जलस्तर, कटान लगातार जारी

Sat, 21 Jul 2018 12:02 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
घटने लगा शारदा का जलस्तर, कटान लगातार जारी
फोटो संख्या 20एलकेएच402
विज्ञापन


शारदा ने भू कटान किया तेज, किसान चिंतित
भीरा इलाके में कटान से खेतिहर जमीन का मिटने लगा वजूद
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। शारदा नदी के लगातार घटते-बढ़ते जलस्तर के बीच इलाके में भूकटान तेजी से हो रहा है। जिससे फसली व खेतिहर जमीनें शारदा नदी में समाने लगी हैं। हालांकि गांवों में बाढ़ का खतरा तो अब टल गया, लेकिन कटान कर रही शारदा नदी से ग्रामीणों को चिंता सताने लगी है। उनकी खेतिहर जमीन अब नदी में समा रही है।
बीते दिनों शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद से नदी काफी शांत दिख रही थी। लेकिन जब जलस्तर घटने लगा तो भीरा इलाके के दौलतापुर, मटैहिया, कचनारा, आजादनगर, बर्बादनगर आदि गांवों की तरफ भूकटान तेज कर दिया है। उधर कृषि योग्य जमीन नदी में समाने के कारण किसान परेशान हो रहे हैं। इस बावत जल आयोग के जेई अतुल कुमार पचौरी ने बताया कि नदी खतरे के निशान से अभी भी 75 सेमी ऊपर है।
विज्ञापन

------------
फोटो संख्या 20एलकेएच403

एक घर को शारदा नदी ने आगोश में लिया
मझगईं। कस्बे के मजरा नयापुरवा में शारदा ने तांडव मचाकर जहां एक घर को आगोश में ले लिया, वहीं दो और घरों को आगोश में समेटती जा रही है, कई एकड़ खेतिहर जमीन को भी लील चुकी है। मगर प्रशासन बाढ़ मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो हफ्ते से नयापुरवा में शारदा नदी कटान कर रही है। शुक्रवार को अशर्फी के घर को काटकर शारदा ने अपने आगोश में समा लिया वहीं दो और घरों को काटकर नदी में मिलाने पर तुली हुई है। नदी में घर समाते देख लोग छप्पर आदि सामान समेट रहे हैं। घरों को काटने के साथ ही नदी ने जगतराम, सोहनलाल, बालकराम, शत्रोहनलाल आदि किसानों के खेतों को काटकर नदी में समा लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दो हफ्ते से वह बाढ़ का प्रकोप झेल रहे हैं लेकिन प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed