{"_id":"5a184d464f1c1b76678bd511","slug":"191511542086-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना उतराई के नाम पर वसूली और पर्चिया न मिलने पर भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना उतराई के नाम पर वसूली और पर्चिया न मिलने पर भड़के किसान
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/धौरहरा।
गोविंद शुगर मिल ऐरा के पंडितपुरवा, सुजईकुंड़ा के किसानों ने धांधली का आरोप लगाते हुए मिल प्रबंधन के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मिल प्रबंधन के विरूद्ध धांधली करने और गन्ना उतराई के नाम पर वसूली समेत ट्रांसपोर्टिंग सिस्टम ठीक न होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
आरोप है कि गन्ना क्रय केंद्र पर पांच दिनों से ट्रॉलियां खड़ी हैं। ट्रांसपोर्टर जो बड़े किसान हैं, वह पहले अपना गन्ना उठा रहे हैं, जबकि किसानों का गन्ना यार्ड में पड़ा सूख रहा है।
किसानों ने बताया कि पांच दिनों से ट्रालियां खड़ी हैं, उठान नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं किसानों से गन्ना उतराई के नाम पर अवैध वसूली भी हो रही है। किसान कन्हैयालाल बाजपेई, राजेश कुमार, देवतादीन, केशवराम, शत्रोहन लाल, ज्वाला प्रसाद, बैजनाथ, जगमोहन, श्रीकेशन, अवधेश सहित किसानों का आरोप है कि इलाके में गन्ना माफिया सक्रिय है, जो गन्ना खरीदकर मिल को सप्लाई कर रहे हैं, जबकि मूल किसान पर्चियों को तरस रहे हैं।
विज्ञापन
गन्ना किसानों को अपनी उपज तुलवाने में दिक्कतें आ रही हैं। यह समस्या आज पता चली है। इसका हर हाल में समाधान कराया जाएगा। किसानों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
- घनश्याम त्रिपाठी, एसडीएम
कुछ गाड़ियां ओवरवेट में सीज हो गई थीं, इसलिए ट्रांसपोटिंग की दिक्कत के कारण उठान नहीं हो सका था, जिससे किसानों को दिक्कत हुई। जल्द ही सब ठीक कर लिया जाएगा और किसानों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
- वीके सिंह, अधिशासी उपाध्यक्ष (गन्ना)