फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ऐसे में कैसे करेगा स्वास्थ्य विभाग संक्रामक रोग पर काबू...

ऐसे में कैसे करेगा स्वास्थ्य विभाग संक्रामक रोग पर काबू...

Sat, 24 Jun 2017 05:15 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
ऐसे में कैसे करेगा स्वास्थ्य विभाग संक्रामक रोग पर काबू...
विज्ञापन

बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। कस्बा सहित क्षेत्र में खसरा और चिकनपॉक्स का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लोग संक्रामक रोग खसरा से पीड़ित है। बांकेगंज सीएचसी को सूचना दिए जाने के बावजूद अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने खसरे की रोकथाम के लिए कोई प्रयास शुरू नहीं किए हैं।
मालूम हो कि इससे पहले कस्बा से सटे गांव स्टेशनपुरवा और अमीननगर में पांच युवक/ युवतियों सहित एक बच्चा खसरे की चपेट में आया था। शनिवार कस्बे से सटे गांव कोठीपुर स्थित पंकज कुमार के घर में खसरे ने दस्तक देकर एक ही परिवार के पांच मेंबरों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें पंकज (35), अनुष्का (01), सृष्टि ( 06) रेनू देवी (25) और रेखा देवी (20) शामिल है। पीड़ितों ने बताया कि पहले परिवार के एक सदस्य को तेज बुखार के साथ शरीर में लाल दाने पड़ गए। इसके बाद अन्य सदस्यों को बुखार के साथ जुकाम होने के बाद बच्चों के शरीर में चमकीले दाने पड़े और खुजली शुरू हो गई। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों के न मिलने पर खसरा से ग्रसित लोगों को इलाज के लिए प्राइवेट और झोलाछाप डॉक्टरों की शरण में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके नरवरिया का कहना है कि खसरा प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गठित कर भेजी गई है। बुखार के साथ शरीर में लाल रंग और चमकीले महीन दाने निकलने पर सीएचसी आकर इलाज करना चाहिए। खसरा पर जल्द ही नियंत्रण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed