फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   1866 meritorious honors received in future Jyoti Festival

भविष्य ज्योति समारोह में 1866 मेधावियों को मिला सम्मान

Thu, 15 Jun 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Thu, 15 Jun 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
1866 meritorious honors received in future Jyoti Festival
सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और एएनए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसंस का आयोजन
विज्ञापन

डीएम एसपी ने किया सम्मानित, चार विद्यार्थियों को 25-25 हजार की छात्रवृत्ति और मल्टीमीडिया सेलफोन दिए

अमर उजाला एवं एएनए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसंस के तत्वावधान में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में 1866 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। लकी ड्रॉ में तीन छात्राएं और एक छात्र भाग्यशाली रहा, जिन्हें 25-25 हजार के चेक का डेमो और मल्टीमीडिया सेलफोन डीएम आकाशदीप और एसपी डॉ एस चन्नप्पा ने सौंपा।
महेवागंज स्थित नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज में हुए समारोह में वृहस्पतिवार को सुबह से ही उमड़े मेधावी छात्र-छात्राओं का सबसे पहले रजिस्ट्रेशन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम आकाशदीप और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद 25-25 हजार की छात्रवृत्ति के लिए लकी ड्रॉ की घोषणा होते ही पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। डीएम और एसपी ने लकी ड्रॉ निकाला, जिसमें तीन छात्राएं और एक छात्र भाग्यशाली निकला। डीएम और एसपी के हाथों चारों विद्यार्थियों को 25-25 हजार के डेमो चेक और मल्टीमीडिया सेलफोन प्रदान किए गए। इसके पश्चात डीएम आकाशदीप और एसपी डॉ एस. चन्नप्पा ने एक-एक कर सभी मेधावियों को पुरस्कृत किया तो विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। अमर उजाला के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए डीएम और एसपी ने गुरूजनों को भी सम्मानित किया। इंस्टीट्यूसंस के वायस चेयरमैन राहुल आनंद, डायरेक्टर ईश कक्कड़, एसएस कंबोज, प्रधानाचार्य रामनरेश मिश्र भी मंचासीन रहे। संचालन इंस्टीट्यूसंस की वृद्धि गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

 
डीएम और एसपी ने दिया गुरुमंत्र
डीएम आकाशदीप ने बच्चों से कहा कि अनुशासन बहुत मायने रखता है। अब आप उच्च शिक्षा की ओर बढ़ रहे हैं। अनुशासन से नाता मत तोड़ना। ये विज्ञान का युग है। आप जैसों की ही बदौलत भारत देश नित नई उंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने सेटेलाइट का जिक्र करते हुए कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब भारत चांद पर मानव बस्ती बसाएगा। उन्होंने एक श्लोक से बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया। वहीं एसपी डॉ एस चन्नप्पा ने बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दीं और लक्ष्य हासिल करने के गुर बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इनको मिली छात्रवृत्ति और सेलफोन
1. नीतू विश्वकर्मा निवासी गांव चिमनी- राजरानी माता शिक्षा निकेतन, बेहजम
2. अंकिता गुप्ता निवासी बहादुरनगर- स.धर्म सरस्वती बा.इंटर कॉलेज, लखीमपुर
3. पप्पी वर्मा निवासी मिरवापुर- गोवर्धनलाल इंटर कॉलेज बनिका, लखीमपुर 
4. उत्कर्ष मिश्रा निवासी शास्त्रीनगर- सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, लखीमपुर
 
इन प्रधानाचार्यों को किया गया सम्मानित
1. रामनरेश मिश्र- नवभारत इंटर कॉलेज, लखीमपुर
2. रघुवीर सिंह यादव- ज्ञानस्थली एकेडमी, लखीमपुर
3. आलोक मिश्रा- ग्रीन फील्ड एकेडमी, लखीमपुर
4. महेन्द्र कुमार त्रिपाठी- वि.कुं.स्मा.सर.विद्या निकेतन इं.कॉलेज, गोला
5. संतोष कुमार- स्वामी रामाश्रम इंटर कॉलेज-मोहम्मदी
6. विमलेश कुमार मिश्र- स्वामी रामाश्रम विद्या मंदिर, गोला
7. जितेंद्र कुमार मौर्या- बल्देव वैदिक इंटर कॉलेज, पलिया
8. विवेक मिश्रा- केदार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, मितौली
9. मुकेश अग्रवाल- गुरुकुल एकेडमी, पलिया
10. रजनीश कुमार मिश्र- रजनीश कोचिंग सेटर, लखीमपुर
11. सुमित कुमार- इंडियन एकेडमी, पलिया
12. पवन विश्वास- दून इंटरनेशनल स्कूल, पलिया
13. देवेश कुमार कश्यप- नवोदय इंटर कॉलेज, गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed