{"_id":"5c76de0cbdec224a611c2341","slug":"181551293964-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालयीय परीक्षा के दूसरे दिन भी रही चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालयीय परीक्षा के दूसरे दिन भी रही चौकसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की परीक्षाएं दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। दूसरे दिन बीए प्रथम वर्ष हिंदी, बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षाएं हुई। पहली पाली शुरू होने के समय बरसात होने के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में कुछ दिक्कत उठानी पड़ी।
जिले के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र युवराजदत्त महाविद्यालय में पहली पाली में बीए हिंदी साहित्य द्वितीय प्रश्नपत्र के पंजीकृत संस्थागत 1668 परीक्षार्थियों में से 1587 ने परीक्षा दी। 81 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि पंजीकृत व्यक्तिगत 411 परीक्षार्थियों में से 382 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 29 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में बीए तृतीय वर्ष समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें कुल संस्थागत 237 छात्रों में से 231 ने परीक्षा दी। छह परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। व्यक्तिगत 290 विद्यार्थियों में 281 ने परीक्षा दी। नौ गैरहाजिर रहे। तीसरी पाली में पंजीकृत संस्थागत 458 परीक्षार्थियों में से 431 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी 21 गैरहाजिर रहे। 306 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों में से 290 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 16 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विश्वविद्यालय की परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की नजर में हो रही है। वाईडी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी के नेतृत्व में परीक्षा को नकल विहीन कराने का प्रयास किया जा रहा है। चीफ प्राक्टर डॉ. सुभाष चंद्रा के नेतृत्व में गठित सचल दल लगातार परीक्षा कक्षों में भ्रमण कर निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
शहर के भगवानदीन आर्यकन्या महाविद्यालय में भी परीक्षाएं शांत पूर्ण ढंग से हुई। इसके अलावा जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षाएं हुई। कहीं से किसी नकलची पकड़े जाने की सूचना नहीं है।