फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पलिया देहात में बनेगा अत्याधुनिक महिला थाना

पलिया देहात में बनेगा अत्याधुनिक महिला थाना

Fri, 01 Feb 2019 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
पलिया देहात में बनेगा अत्याधुनिक महिला थाना
पलिया देहात में बनेगा अत्याधुनिक महिला थाना
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों खासतौर पर महिलाओं के लिए यह अच्छी खबर है। गृहविभाग ने पलिया देहात में मॉडल महिला थाना बनवाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। नवीन महिला थाना क्षेत्र में सीओ सर्किल निघासन, पलिया के अलावा गोला सर्किल का एक थाना मैलानी भी शामिल हैं। इसका क्षेत्रफल 90 किलोमीटर होगा। साथ ही 4,7500 लाख आबादी को इस थाना से जोड़ा गया है।
लखीमपुर खीरी जिले का क्षेत्रफल काफी बड़ा है। जिला मुख्यालय पर महिला थाना स्थापित है, लेकिन नेपाल बॉर्डर पर स्थित तिकुनियां, चंदन चौकी और गौरीफंटा क्षेत्र से जिला मुख्यालय की दूरी 150 किलोमीटर से अधिक है। इससे पीड़ित महिलाओं को अपनी समस्या लेकर जिला मुख्यालय आना-जाना पड़ता था। इससे जहां समय की बर्बादी होती थी। वहीं आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता था। इसको देखते हुए करीब छह महीने पहले एसपी ने पलिया में अत्याधुनिक महिला थाना बनाने का प्रस्ताव पीएचक्यू के माध्यम से स्वीकृत के लिए गृह विभाग को भेजा था। गृहविभाग ने पलिया में महिला थाना खोले जाने की मंजूरी दे दी है। यह थाना और आवास पलिया देहात में आरक्षित दो हेक्टेयर भूमि पर बनेगा।
विज्ञापन

------
नवीन महिला थाना से यह जुड़ेंगे थाना
पलिया देहात में बनने वाले महिला थाना से सीओ सर्किल निघासन का थाना निघासन, सिंगाही, तिकुनियां, पलिया सर्किल का थाना पलिया, भीरा, गौरीफंटा, चंदनचौकी और गोला सर्किल का थाना मैलानी जोड़ा जाएगा। इससे चार लाख 75 हजार आबादी को महिला थाना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
यह नियुक्ति होगा स्टाफ
पद नाम पद संख्या
निरीक्षक 1
हेड कॉस्टेविल 7
महिला आरक्षी 15
ऑपरेटर 3
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 3
चालक 1
-----------------------
वर्जन....
मॉडल महिला थाना पलिया में खोले जाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके लिए पलिया देहात में जगह आरक्षित है। लिखा पढ़ी में अभी कोई आदेश नहीं आया है। आदेश आने पर शीघ्र ही निर्माण कार्य चालू कराया जाएगा।
- पूनम पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed