फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 01 Oct 2018 05:28 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
स्टेशन रोड पर कुशाही बाजार के पास हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बेलरायां। कुशाही बाजार और कलेशहरण तिराहे के बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा थाना सिंगाही के गांव हरद्वाही निवासी 25 वर्षीय नीरज वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे सीएचसी निघासन ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

हादसा सोमवार की दोपहर करीब सवा दो बजे हुआ। गांव हरद्वाही निवासी जलंधर वर्मा ने बताया कि उनका छोटा भाई नीरज बाइक से कलेशहरण तिराहे की ओर जा रहा था। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और नीरज उछल कर नीचे गिर गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना पर रोते-विलखते परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। घर वाले आनन-फानन में घायल नीरज को लेकर सीएचसी निघासन जा रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पत्नी और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed