{"_id":"5b954e5b867a557eb715bc80","slug":"181536511579-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित बच्ची की मौत
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित बच्ची की मौत
महेवागंज। मोहल्ला मुस्लिमनगर निवासी रफीक की बुखार से पीड़ित तीन साल की पुत्री की घर पर ही मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक बच्ची करीब ढाई महीने से बुखार और सिर दर्द से पीड़ित थी।
मुस्लिमनगर निवासी रफीक ने बताया कि ईद के दिन तीन साल की बेटी शबा को तेज बुखार आया था। उसे कस्बे में ही एक डॉक्टर को दिखाया और दवा ली। दवाई खिलाने के बाद भी उसका बुखार कम नहीं हुआ। यह देख घरवाले उसे जिला अस्पताल लेकर गए तो वहां से लखनऊ रेफर किया। मजदूरी पेशा रफीक ने बताया कि बलरामपुर और मेडिकल कॉलेज में कई जांच हुई, जिसमें डाक्टरों ने दिमागी बुखार की बात उसे बताई। इलाज भी चला पर पुत्री की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। धीरे धीरे काफी दिन बीत गए। जिस पर उसे घर ले आये। शनिवार को बच्ची ने दम तोड़ दिया।