फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सीएचसी अधीक्षकों की लापरवाही से प्रभावित हुई जिले की रैकिंग

सीएचसी अधीक्षकों की लापरवाही से प्रभावित हुई जिले की रैकिंग

Fri, 20 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षकों की लापरवाही से प्रभावित हुई जिले की रैकिंग
जिले की रैकिंग प्रभावित, प्रदेश में हुई फजीहत
विज्ञापन

एमसीटीएस पोर्टल पर योजनाओं की फीडिंग न करना बना कारण
डीएम की नाराजगी पर सीएमओ हुए सख्त, दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य संबंधी तमाम योजनाएं संचालित हैं। जिनकी मदर एंड चाइल्ड ट्रेकिंग सिस्टम (एमसीटीएस पोर्टल) पर ऑनलाइन फीडिंग होना अनिवार्य है, लेकिन जिले के सीएचसी अधीक्षक पोर्टल पर फीडिंग कराने में लापरवाही बरत रहे हैं। जिस कारण प्रदेश स्तर पर पोर्टल पर फीडिंग को लेकर हुई समीक्षा बैठक में जिले की रैकिंग काफी कम रही। फीडिंग के मामले में जिले की प्रदेश स्तर पर हुई फजीहत पर डीएम के नाराजगी जताने पर सीएमओ ने अधीक्षकों को पोर्टल पर फीडिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का परीक्षण, अस्पताल में हुए प्रसव, जन्में बच्चों की संख्या आदि की रिपोर्ट एमसीटीएस पोर्टल पर फीड करना अनिवार्य है, लेकिन सीएचसी अधीक्षक पोर्टल पर इनकी फीडिंग कराने में रूचि नहीं ले रहे हैं। जिस कारण प्रसव मामले में पलिया, कुंभी, धौरहरा, पसगवां, फूलबेहड़, नकहा एवं जन्में बच्चों में फरधान, बिजुआ, पसगवां, पलिया, बांकेगंज, नकहा, गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण में फरधान, पलिया, ईसानगर, नकहा, बिजुआ, निघासन एवं एएनसी में पलिया, गोला, पसगवां, फूलबेहड़, धौरहरा, मितौली और संपूर्ण टीकाकरण में मितौली, पलिया, पसगवां, ईसानगर, फूलबेहड़ एवं नकहा की प्रगति सबसे खराब रही है। इस कारण प्रदेश स्तर पर हुई समीक्षा बैठक में जिले की रैकिंग 58 रही। इसपर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के नाराजगी जताने पर सीएमओ ने अधीक्षकों को जल्द से जल्द फीडिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

.....
वर्जन
पोर्टल पर फीडिंग के मामले में कुछ अधीक्षकों के रूचि न लिए जाने से जिले की रैकिंग काफी कम रही। अधीक्षकों को फीडिंग जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे अगली बैठक में जिला टॉप टेन में शामिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मनोज अग्रवाल सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed