फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बिजली की अघोषित कटौती से तंग हैं ग्रामीण उपभोक्ता

बिजली की अघोषित कटौती से तंग हैं ग्रामीण उपभोक्ता

Sun, 08 Jul 2018 06:48 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
बिजली की अघोषित कटौती से तंग हैं ग्रामीण उपभोक्ता
अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। गांवों में बिजली की अघोषित कटौती से उपभोक्ता तंग हैं, जिससे उनके यहां लगे विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं।
कोटवारा फीडर से संबद्ध रोशननगर, कैमा, बुधेलीनानकार, रामपुर, बाबरपुर, अंबरपुर, जमुनहा, सेखवापुर, भगतपुर, अहमदनगर आदि गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के तमाम प्रयासों के बाद भी गांव में दो से चार घंटे ही बिजली पहुंच रही है, बिजली न मिलने से घरों में लगे उपकरण शो पीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय जन प्रतिनिधि तमाम लंबे चौड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव बाद ग्रामीण समस्याओं पर ध्यान नहीं देते, जिससे बिजली की समस्या बेपटरी होती जा रही है। लाइन मैन राजेश कुमार का कहना है कि फाल्ट आने पर शट डाउन करना पड़ता है, जिससे गांव की बिजली प्रभावित होती है। ग्रामीणों ने जेई अश्वनी कुमार से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed