फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   180 left for training of Kisan Atma Yojana

180 किसान आत्मा योजना के प्रशिक्षण के लिए रवाना

Wed, 03 Feb 2021 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
180 left for training of Kisan Atma Yojana
मोहम्मदी से 60 और उपनिदेशक कार्यालय से 120 किसान गोरखपुर और कन्नौज गए
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत बुधवार को राज्य के अंदर कृषक प्रशिक्षण के लिए 60 किसानों का दल नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या, 60 किसानों का दल राजकीय कृषि विद्यालय चरगावां गोरखपुर और 60 किसानों का दल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजीटेबल उमर्दा तिर्वा कन्नौज रवाना हुआ। जिले से प्रशिक्षण लेने के लिए कुल 180 किसान गए हैं।
मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने उप निदेशक कृषि डॉ. योगेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर बस से 60 किसानों को अयोध्या रवाना किया गया। इसके बाद ब्लॉक मोहम्मदी के राजकीय बीज गोदाम के परिसर में किसान सम्मान समाधान दिवस का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का उचित निस्तारण कराए, जिससे समस्त किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लाभ प्राप्त हो सके। उपनिदेशक कृषि डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि छाउछ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र से राजकीय कृषि विद्यालय चरगावॉ गोरखपुर व सेन्टर आफ एक्सीलेंस फॉर वेजीटेबल उमर्दा तिर्वा कन्नौज में प्रशिक्षण के लिए दो बसों से 60-60 किसानों को रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने लिया किसान सम्मान समाधान दिवस का जायजा
लखीमपुर खीरी। सीडीओ अरविंद सिंह ने ब्लॉक निघासन के राजकीय बीज गोदाम परिसर में किसान सम्मान समाधान दिवस का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाली योजना है। किसान सम्मान समाधान दिवस से इस योजना से किसी कारण से वंचित रह गए, उन किसानों को लाभान्वित करने का एक बेहतर अवसर है। उन्होंने दिवस में आए किसानों से बात कर उनकी समस्याएं जानीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed