फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   18 drug addicts ran away by taking the center employees hostage

केंद्र कर्मचारियों को बंधक बनाकर 18 नशेड़ी भागे

Sat, 31 Jul 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
18 drug addicts ran away by taking the center employees hostage

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक ने कहा, लड़के मर्जी से अपने घर गए हैं

विज्ञापन
महेवागंज। फूलबेहड़ इलाके में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र पर इलाज करा रहे 18 नशेड़ी शुक्रवार की सुबह कर्मचारियों को बंधक बनाकर भाग गए। वहीं, केंद्र संचालक का कहना है कि सभी लड़के मर्जी से अपने घर गए हैं।
फूलबेहड़ इलाके में स्थित एक नशा उन्मूलन केंद्र में बृहस्पतिवार की सुबह नाश्ते के समय केंद्र पर मौजूद नशेड़ियों ने एक राय होकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद करीब 18 नशेड़ी केंद्र से भाग निकले। सूचना पर सुंदरवल पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अधिकांश युवक अपने घरों को लौट चुके हैं, जबकि कुछ अभी भागे हुए हैं। एक युवक के घरवालों ने नाम न छापने की शर्त पर केंद्र में प्रताड़ना का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई है। यहां बता दें कि उक्त केंद्र पर खीरी जिले के अलावा सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी समेत गैर जनपदों से भी नशेड़ी इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र पर बृहस्पतिवार की सुबह लड़कों के भाग जाने की सूचना मिली थी। रिकार्ड के मुताबिक, केंद्र में कुल 22 लड़के थे। शुक्रवार को 18 लड़के अपने घरों को चले गए। हालांकि कुछ की लोकेशन नहीं मिल पाई है। मामले की कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। - लोकेश प्रताप राणा, चौकी प्रभारी सुंदरवल

संकल्प सेवा संस्थान एक प्राइवेट नशा उन्मूलन संस्था है। सेंटर से कुछ लड़कों के घर जाने की बात स्टाफ से पता लगी है। हम बाहर हैं। पुलिस को सूचना दे दी गई है। पड़ताल में पता चला है कि अधिकांश लड़के अपने-अपने घरों पर पहुंच भी चुके हैं। - चंदन प्रीत सिंह, प्रतिनिधि नशा उन्मूलन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed