फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   175 relief kits to flood victims

175 बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत किट बंटवाई

Mon, 31 Aug 2015 06:58 PM IST
लखीमपुर-खीरी।
लखीमपुर-खीरी। Updated Mon, 31 Aug 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
175 relief kits to flood victims
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की ओर से सोमवार को धौरहरा विधानसभा के बाढ़ प्रभावित गांव भदईपुरवा, सिद्धनपुरवा और मिर्जापुर के 175 परिवारों को त्रिपाल तथा महिलाओं एवं पुरुषों को पहनने के लिए धोतियों और साड़ियों का वितरण किया गया। कांग्रेस नेताओं ने यह सामग्री एलआरपी चौराहा स्थित प्रेसिडेंट पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन कर वितरित की।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिले में भ्रमण के दौरान धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक ईसानगर के गांवों के लोगों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से मिलकर बाढ़ में सब कुछ नष्ट हो जाने की बात बताई। बाढ़ पीड़ितों ने यह भी बताया कि बार-बार प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी उन लोगों को कोई राहत सामग्री प्राप्त नही हुई है तब जितिन प्रसाद ने धौरहरा विधानसभा के भदईपुरवा, सिद्धनपुरवा और मिर्जापुर सहित बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर पीड़ितों परिवारों से मिले और उनकी समस्याएं जानी थीं।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने तत्काल राहत सामग्री भेजकर तुरंत वितरित कराने के निर्देश दिए। सोमवार को प्रेसीडेंट पार्क में बाढ़ पीड़ितों के बैठने के लिए पंडाल लगाकर उन्हें राहत सामग्री वितरित की गयी। राहत सामग्री का वितरण पूर्व मंत्री माया प्रसाद, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, राजीव अग्निहोत्री, दीपक वाजपेयी आदि नेताओं ने किया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद खां ने कहा कि इससे पहले केंद्र की कांग्रेस सरकार हमेशा यहां के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भेजती थी लेकिन जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से केंद्र की सरकार को यहां के बाढ़ पीड़ितों की कोई सुधि नही है। ऐसे में इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने पीड़ित परिवारों को निजी संसाधनों से राहत सामग्री भेजी है।  
पूर्व मंत्री माया प्रसाद ने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। प्रशासन ने सिर्फ कागजी खानापूर्ति करके बाढ़ से संबंधित अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। यह बहुत ही निंदनीय है। पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से लिया है तथा सहायता सामग्री भेजी है।

इस दौरान रवि प्रताप सिंह, शरीफउल्ला, राजीव अग्निहोत्री, रामेंद्र जनवार, कमलेश मिश्रा, जमाल अहमद, पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मिश्रा, दीपक वाजपेयी, राजेश अवस्थी, रामेंद्र शुक्ला, नवीन पांडेय, संजय चौधरी, आशुतोष पांडेय, अब्दुल लतीफ, अब्दुल वहीद, सुशील श्रीवास्तव, विजय शंकर गिरि, रमेश कुमार वर्मा, शंकर लाल, दिनेश अवस्थी, पप्पू शुक्ला, जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed