फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पैचिंग मशीन खराब होने से आमानपरिवर्तन कार्य पर लगा ब्रेक्र

पैचिंग मशीन खराब, आमान परिवर्तन कार्य पर ब्रेक्र

Wed, 16 Jan 2019 12:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
पैचिंग मशीन खराब होने से आमानपरिवर्तन कार्य पर लगा ब्रेक्र
लखीमपुर खीरी। रेलवे ने कार्यदायी संस्था को सीतापुर-मैलानी के बीच आमान परिवर्तन का कार्य 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कार्य समय से पूरा हो इसके लिए कार्यदायी संस्था के लोग भी जोर शोर से लगे हैं, लेकिन पैचिंग मशीन खराब हो जाने से कार्यदायी संस्था के मसूंबों पर ब्रेक लग गया है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि कार्य प्रभावित न हो इसके लिए दूसरी मशीन मंगाई है।
विज्ञापन

ऐशबाग-मैैलानी के बीच मीटरगेज को ब्रॉड़गेज में बदलने का काम दो चरणों में 2016 में शुरू हुआ था। पहले चरण में ऐशबाग-सीतापुर, जहां पर ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो चुका है। जबकि सीतापुर-मैैलानी के बीच अभी 25 से 30 प्रतिशत काम होना शेष है। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने सीतापुर-मैलानी के बीच कार्य 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर कार्यदायी संस्था के अधिकारी जोर शोर से लगे हैं। स्टेशन पर प्लेटफार्म निर्माण के साथ पटरियों का निरीक्षण भी तेजी से चल रहा है, लेकिन इस बीच पैचिंग मशीन खराब होने से पटरियों की पैकिंग के काम पर ब्रेक लग गया। काम प्रभावित न हो इसके लिए अधिकारियों ने मशीन बनने का इंतजार न करके दूसरी पैचिंग मशीन मंगाई है जो सीतापुर से पैकिंग करते हुए लखीमपुर की ओर आ रही है।
विज्ञापन


इंजीनियर और मशीनों में हुई बढ़ोतरी
सीतापुर तक ट्रेन चलने के बाद वहां के अधिकारियों को भी सीतापुर मैलानी का काम समय से पूरा करने के लिए लगाया गया है। वहीं रेलवे के अधिकारी भी निर्माण कार्य की निरंतर समीक्षा कर रहे हैं। इसको लेकर मंगलवार को लखनऊ में बैठक भी हुई, जिसमें रेलवे अधिकारियों ने 31 मार्च तक हर हालत में कार्य पूरा करने की हिदायत दी है। कार्यदायी संस्था के लोगों का कहना है कि 31 मार्च तक कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा शुरू हुई पैकिंग
पहले राउंड में सीतापुर से लेकर बांकेगंज तक पटरियों की पैकिंग का काम पूरा हो चुका है और अब दुबारा पटरियों की पैकिंग का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को सीतापुर और झरेखापुर के बीच पैकिंग का काम हुआ। पैचिंग मशीन पैकिंग करते हुए जिले की ओर बढ़ रही है।


सीतापुर मैलानी के बीच हो रहे आमानपरिवर्तन की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। कार्य समय से पूरा कराने के लिए आरवीएनएल के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कह दिया गया है। मार्च के अंतिम एवं अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक ट्रेनों का संचालन शुरू होना है।
- आलोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी-पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed