{"_id":"5bf00037bdec2269612ad779","slug":"171542455351-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बाइक सवार समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बाइक सवार समेत दो की मौत
Updated Sat, 17 Nov 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। थाना भीरा क्षेत्र में शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन ने हाईवे पर बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने 42 वर्षीय रामप्रसाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर है।
कस्बा बिजुआ निवासी रामप्रसाद की ससुराल थाना फूलबेहड़ के गांव गौरा प्रयाग में है। साले की मौत होने के कारण वह अपनी पत्नी सुनीता देवी को लेकर बाइक से मिट्टी में शामिल होने गौरा प्रयाग गए थे। वापस आते समय शाम करीब छह बजे मूसेपुर के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे रामप्रसाद और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में रामप्रसाद का हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने रामप्रसाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी सुनीता के सिर में गंभीर चोटे हैं, जिससे उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसे में रामप्रसाद की मौत होने की सूचना जब उनके घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
उधर, सीतापुर जिले के थाना पिसावां के गांव टिपकापुर निवासी 65 वर्षीय चंदर का भतीजा मायाराम थाना मितौली के गांव पतौर में रहता है। शुक्रवार की शाम वह मायाराम के घर जा रहे थे। सड़क पर पैदल जाते समय औरंगाबाद के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है।