{"_id":"5baa1c4e867a557f704173aa","slug":"171537875022-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ प्रभावित इलाके में लगेंगी फॉक्स लाईटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ प्रभावित इलाके में लगेंगी फॉक्स लाईटें
Updated Tue, 25 Sep 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
बाघ प्रभावित इलाके में लगाई जाएंगी फॉक्स लाइटें
क्रासर......
मोहम्मदी रेंज में लाल सिंह के झाले से होगी शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। वन विभाग बाघ प्रभावित इलाकों में बाघ और तेंदुओं को आबादी से दूर रखने के लिए फॉक्स लाइट लगवाने की योजना बना रहा है। इसकी शुरुआत दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज में लाल सिंह के झाले से की जाएगी। इस झाले पर कई बार बाघ आ चुका है। यदि प्रयोग सफल रहा तो जंगल के किनारे बसे अन्य गांवों में इसी तरह की लाइटें लगाई जाएंगी।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज में दो साल से सक्रिय बाघ चार लोगों को निवाला बनाने के साथ ही छह से अधिक लोगों को घायल कर चुका है। और तो और बाघ कई बार जंगल किनारे बसे लाल सिंह के झाले तक आकर वहां चहलकदमी कर चुका है। पिछले सप्ताह डीएफओ डॉ. अनिल कुमार पटेल ने वहां जाकर हालात का जायजा भी लिया था। इसके बाद उन्होंने झाले के आसपास फाक्स लाइट लगाने का फैसला किया था।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के उपनिदेशक और दक्षिण खीरी वन प्रभाग के प्रभारी डीएफओ डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि लाल सिंह के झाले पर चारों दिशाओं में चार फॉक्स लाइटें लगाई जाएंगी। यदि इन लाइटों से भ्रमित होकर बाघ और तेंदुआ आसपास नहीं आते हैं तो प्रयोग सफल रहने पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत जंगल के आसपास की बस्तियों के निकट डीएम और सीडीओ के माध्यम से इसी तरह की फॉक्स लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
इंसेट......
फाक्स लाइट से निकलती है रंगविरंगी रोशनी
सौर उर्जा और बिजली से चलने वाली फॉक्स लाइट से कई रंगों की तेज रोशनी निकलती है। यह रोशनी मूविंग होती है। इधर-उधर घूमती रंग विरंगी रोशनी से बाघ और दूसरे वन्यजीवों को किसी की मौजूदगी का अहसास होता है। इससे भ्रमित होकर बाघ, तेंदुए और दूसरे वन्यजीव उस स्थल पर जाने से डरते हैं। इस एक लाइट की कीमत करीब आठ हजार रुपया है। यह लाइट ए एंड एस क्रिएशन के माध्यम से लगेंगी।
वर्जन......
प्रयोग के तौर पर दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज में लाल सिंह के झाले पर फॉक्स लाइटें लगाई जा रही हैं। यदि प्रयोग सफल रहा तो जंगल से सटे इलाके की बस्तियों और बाघ प्रभावित इलाकों में भी इस तरह की फाक्स लाइटें लगवाने का प्रयास होगा।
डॉ. अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक
दुधवा टाइगर रिजर्व एवं, प्रभारी डीएफओ साउथ खीरी।