फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   रिश्वत न देने पर प्रधान के देवर ने आवास लाभार्थी को धुना

रिश्वत न देने पर प्रधान के देवर ने आवास लाभार्थी को धुना

Wed, 18 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत न देने पर प्रधान के देवर ने आवास लाभार्थी को धुना
फोटो- 18एलकेएच501
विज्ञापन


प्रधान के देवर ने पीएम आवास के लाभार्थी को पीटा
प्रधान प्रतिनिधि की हरकत पर नाराज विधायक ने अफसरों को आड़े हाथों लिया
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। ब्लॉक की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 में प्रधानमंत्री आवास के एक लाभार्थी ने प्रधान पतिनिधि (देवर) से जब दूसरी किस्त जारी करने का अनुरोध किया तो उन्होंने एडवांस में 10 हजार रुपये की मांग रख दी। जब रिश्वत देने में असमर्थता जताई तो देवर और उनके साथियों ने लाभार्थी की लात-घूसों से जमकर धुनाई कर दी। मामला विधायक तक पहुंचा तो उन्होंने ब्लॉक अधिकारियों की जमकर क्लास ली और डीएम को इसकी जानकारी देते हुए प्रधान पर कार्रवाई करने को कहा। ब्लॉक मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 के गांव खुशहालपुर निवासी मनोहर लाल पुत्र कल्लू का प्रधानमंत्री आवास योजना में चयन हुआ था। जब पहली किस्त आई तो उस समय भी प्रधान प्रतिनिधि (देवर) ने नकद 10 हजार रुपये रिश्वत ली और पहली किस्त जारी करा दी। शेष धनराशि से लाभार्थी ने आवास की नींव का निर्माण करा लिया। कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते दूसरी किश्त लाभार्थी के खाते में नहीं पहुंच सकी। लाभार्थी ने जब नयागांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि (देवर) प्रमोद कुमार से दूसरी किश्त जारी कराने का अनुरोध किया तो उन्होंने 10 हजार रुपये और एडवांस देने की मांग रख दी। इस पर लाभार्थी मनोहर लाल ने जब असमर्थता जताई तो प्रधान प्रतिनिधि देवर ने उसकी लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित मनोहर लाल ने एसडीएम गोला को प्रार्थना-पत्र देकर मामले शिकायत की तो उन्होंने बीडीओ बांकेगंज को मामले की जांच कर कार्रवाई के बाद आख्या देने के निर्देश दिए। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई।
बुधवार सुबह पीड़ित मनोहर लाल विधायक रोमी साहनी के पास पहुंचा और मामले की शिकायत की। इस पर विधायक ने बीडीओ को आड़े हाथों लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने को कहा,उन्होंने यह बात सेलफोन से डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को भी बताई और कड़ी कार्रवाई करने को कहा। विधायक के पास मामला पहुंचने से ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

------
इस मामले की सूचना विधायक रोमी साहनी ने दी है। इसको गंभीरता से लिया गया है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना सरकारी योजना है इसमें किस्त जारी होने में प्रधान का कोई हस्तक्षेप नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शैलेंद्र कुमार सिंह,डीएम।



फोटो-- 18 एलकेएच 3
शिकायत की तो प्रधान ने फरियादियों की जुतवा दी फसल
कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार समेत धरने पर बैठे पीड़ित
सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई थी शौचालय में धांधली की शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सदर ब्लॉक के गांव भानपुर के ग्रामीणों को ग्राम प्रधान की धांधली की शिकायत मुख्यमंत्री से करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि शिकायत से नाराज ग्राम प्रधान ने साथियों के साथ अपने ही ट्रैक्टर से कई शिकायतकर्ताओं की धान की फसल जोत डाली। इससे नाराज पीड़ितों ने बुधवार को परिवार समेत विलोबी हाल में धरना दिया। डीएम को शिकायती पत्र देकर शौचालयों की जांच कराने और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।

गांव भानपुर निवासी रामप्रकाश वर्मा, अनूप कुमार आदि ने बताया कि उन लोगों ने 11 जुलाई को सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव में जो शौचालय बनवाए गए हैं। उनमें पीला ईंट और घटिया सामग्री लगाई गई है। प्रधान ने तालाब और चकबंदी में ग्राम सभा में छोड़ी गई जमीन पर कब्जा कर लिया है। अधिकांश जमीन में धान की रोपाई कर रखी है। आरोप है कि शिकायत से नाराज ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ अपने ट्रैक्टर से ही उनके खेतों में खड़ी धान की फसल जोत डाली। इससे नाराज पीड़ित ग्रामीणों ने परिवार समेत विलोबी हाल में धरना दिया। डीएम को शिकायती पत्र देकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed