{"_id":"5b420f134f1c1b0a278b52ec","slug":"171531055891-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने रौंद डाली कई बीघा धान-गन्ने की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने रौंद डाली कई बीघा धान-गन्ने की फसल
Updated Sun, 08 Jul 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथियों ने रौंद डाली कई बीघा धान-गन्ने की फसल
झुंडा में शामिल हैं करीब 40 हाथी
रात में खेतों पर रुकने से डर रहे किसान
अमर उजाला ब्यूरो
बेलरायां। दुधवा टाइगर रिजर्व की बेलरायां रेंज क्षेत्र में दो दिनों से जंगल से बाहर निकल रहे हाथियों के झुंड ने किसानों की कई बीघा धान-गन्ने की फसल रौंद डाली है। झुंड में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 40 हाथी देखे गए हैं। हालत यह है कि किसान जंगली जानवरों से फसल की रखवाली करने के लिए रात में खेतों में रुकने से कतरा रहे हैं। सूचना के बाद भी वन विभाग ने कोई सुधि नहीं ली है।
खेतों में इन दिनों गन्ने की फसल लहलहा रही है। धान की रोपाई का भी काम 80 फीसदी पूरा हो चुका है। दुधवा टाइगर रिजर्व से शुक्रवार और शनिवार की रात निकले हाथियों के झुंड ने खेतों में जमकर कहर बरपाया। हाथियों ने मोहल्ला कुशाही निवासी वकील शाह, शरीफ, महेश, हरद्वाही निवासी नावेद हुसैन आदि किसानों के खेतों में खड़ी धान-गन्ने की फसल रौंद दी। कुशाही निवासी रजनीश राजपूत, समरप्रताप सिंह, राजेश तोमर आदि ने बताया कि झुंड में हाथी और उनके बच्चों को मिलाकर करीब 40 हाथी हैं। शोर करने पर यह हाथी आवाज पर ही हिंसक होकर दौड़ पड़ते हैं। हाथियों ने कई किसानों की धान-गन्ने की फसल चौपट कर दी है। इससे किसानों में दहशत का माहौल है। किसानों ने बताया कि उन्होंने हाथियों के जंगल से बाहर निकलने की सूचना वन विभाग को दी, लेकिन विभाग ने कोई सुधि नहीं हैं। जंगल किनारे स्थित खेतों की रात में किसान मजदूर लगाकर जंगली जानवरों से रखवाली करवाते हैं, लेकिन हाथियों के कारण मजदूर भी रात खेतों में बिताने से डर रहे हैं।