{"_id":"5a4131504f1c1b001c8bae0b","slug":"171514221904-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में प्रदीप और प्रिंस ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में प्रदीप और प्रिंस ने मारी बाजी
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
मितौली।
केएसएम इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र अलंकरण समारोह हुआ। इसमें वर्ष 2017 की बोर्ड परीक्षा इंटर साइंस वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले पंकज कुमार, कृषि वर्ग में धनंजय सिंह, हाईस्कूल के गौरव शर्मा को सम्मानित किया गया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों के बीच हुई सीनियर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में प्रदीप कुमार और जूनियर वर्ग में प्रिंस मिश्रा ने बाजी मारी।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख बलवीर सिंह ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनका प्रदर्शन देख अतिथियों और अभिभावकों ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। जिनको हैं बेटियां शीर्षक के ग्रुप डांस पर लोग भाव विभोर हो गए। अतिथियों ने इस कार्यक्रम में शामिल छात्राओं को नकद पुरस्कार भी दिए। सामान्य ज्ञान की प्राइमरी वर्ग में सविता सिंह, जूनियर वर्ग में सनी राज, सीनियर वर्ग में उत्साह दीक्षित, प्राइमरी वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में आकांक्षा तिवारी, जूनियर वर्ग में सुरजीत सिंह, सीनियर वर्ग में शिखा अग्निहोत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख बलवीर सिंह, पूर्व राज्य सभा सदस्य जुगल किशोर, एसडीएम रामप्रकाश, तहसीलदार गोला आशुतोष गुप्ता ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। संचालन प्रशांत बाजपेई ने किया। कार्यक्रम में एसओ ओपी रजक, चेयरमैन बृजेश सिंह, बृजकिशोर शुक्ल, राजेंद्र कटियार, प्रधानाचार्य विवेक मिश्रा, विनय मिश्रा, अरुण सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह, रमेश शुक्ला, मुकुल मिश्रा, गणेश शंकर गुप्ता, गणेश शंकर शुक्ला समेत अभिभावक मौजूद रहे।
मेधावी छात्र अलंकरण समारोह 11 जनवरी को
मोहम्मदी। लाला उमाशंकर रस्तोगी स्मारक न्यास की ओर से पीडी कॉलेज परिसर में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह 11 जनवरी को होगा। कार्यक्रम में वर्ष 2017 के हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के जनपद टापर्स (पांच स्थान तक) तहसील के सभी माध्यमिक, सीबीएसई बोर्ड के टापर्स एक-एक प्रतिभागी को चांदी का मेडल, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी न्यास के अध्यक्ष और मंत्री देवेंद्र मोहन, गोपाल मोहन रस्तोगी ने दी है।