{"_id":"63178d8d887e146852322746","slug":"1700-rupees-deposited-in-july-now-telling-that-there-is-no-registration-lakhimpur-news-bly496707214","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में जमा कराए 1700 रुपये, अब बता रहे हैं कि रजिस्ट्रेशन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में जमा कराए 1700 रुपये, अब बता रहे हैं कि रजिस्ट्रेशन नहीं
विज्ञापन
स्वामी श्याम प्रकाश स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते एबीवीपी के छात्र।
स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज का मामला
लखीमपुर खीरी। स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज प्रशासन शुल्क जमा कराने के बाद भी पंजीकरण न होना बता रहा है। इससे कक्षा-11 के छात्रों में नाराजगी है। छात्रों केे भविष्य को देखते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कॉलेज गेट पर धरना देकर छात्रों का पंजीकरण करने की मांग की।
एबीवीपी के जिला संयोजक अमन गुप्ता ने बताया कि स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में प्रवेश के लिए छात्रों ने आवश्यक प्रपत्र के साथ 1700 रुपये शुल्क जुलाई में ही जमा कर दिया। मगर, अब सितंबर में छात्रों को रजिस्ट्रेशन न होना बताकर छात्रों को कॉलेज से बाहर कर दिया।
छात्र सैफ ने बताया कि 10 सितंबर से परीक्षा है। कोर्स से लेकर ड्रेस तक खरीद ली है। अब शिक्षक बता रहें कि पंजीकरण न होने से नाम नहीं लिखा है। कॉलेज प्रशासन शुल्क और शैक्षिक प्रपत्र वापस कर दूसरे विद्यालय में प्रवेश कराने की नसीहत दे रहा है। जिला संयोजक का कहना है कि कॉलेज प्रशासन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। छात्र का अहित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
यदि कॉलेज प्रशासन छात्रों की समस्या का समाधान नहीं करता है तो परिषद आंदोलन करनेे के लिए मजबूर होगी। जिला संगठन मंत्री हर्ष सिंह, दिव्यांशु अवस्थी, सुधांशु प्रजापति, कृष्णा गुप्ता, शिवा, आदर्श, देवांश पांडे, पार्थ सारथी आदि मौजूद रहे।
छात्रों की जो समस्या है वह ऑफिस आकर अवगत कराएं, जिससे उसका निराकरण कराया जा सके। छात्रों का अहित नहीं होने होगा।
- डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे, बीएसए एवं प्रभारी डीआईओएस