फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   167th Income Tax Day celebrated in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri News: 59वें गवाह से जिरह पूरी, अब 29 को होगी सुनवाई

Fri, 24 Jul 2026 10:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 24 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
167th Income Tax Day celebrated in Lakhimpur Kheri
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड मामले में शुक्रवार को जिला जज शिवकुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। इसमें तत्कालीन गौरीफंटा इंस्पेक्टर धर्मेंद्र शुक्ला ने अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने अदालत में बताया कि उनकी ड्यूटी तीन अक्तूबर 2021 वहां सुरक्षा व्यवस्था में लगी थी। उन्होंने हिंसा के दौरान के हालातों के बारे में कोर्ट में बताया।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से उनकी मुख्य परीक्षा पूरी किए जाने के बाद बचाव पक्ष ने जिरह की, जो काेर्ट का समय पूरा होने तक पूरी हो गई।
जिरह समाप्त होने के बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 जुलाई की तिथि निश्चित की है। इस दिन अभियोजन 60वें गवाह को पेश करेगा।
तीन अक्तूबर 2021 को तिकुनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसान, दो भाजपा कार्यकर्ताओं, एक पत्रकार व एक ड्राइवर की मौत हो गई थी। तिकुनिया हिंसा कांड में दो मुकदमे दर्ज कराए गए थे। चार किसानों और एक पत्रकार की की हत्या के मुकदमे में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र समेत 13 आरोपी हैं। क्रॉस केस में गुरविंदर सिंह सहित चार किसान आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed