फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   स्वाध्याय और समर्पण है अधिवक्ता की पहचान: जस्टिस शशिकांत

स्वाध्याय और समर्पण है अधिवक्ता की पहचान: जस्टिस शशिकांत

Sat, 22 Dec 2018 09:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
स्वाध्याय और समर्पण है अधिवक्ता की पहचान: जस्टिस शशिकांत

विज्ञापन

स्वाध्याय और समर्पण है अधिवक्ता की पहचान: जस्टिस शशिकांत

लखीमपुर खीरी। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शशिकांत ने कहा स्वाध्याय और समर्पण ही अधिवक्ता की पहचान हैं, इसलिए अधिवक्ता को सतत अपडेट होना चाहिए, उन्होंने विधिक ज्ञान प्रवाह की निरंतरता बनाए रखने के लिए जिला अधिवक्ता संघ की सराहना की। वह कचहरी स्थिति राजेंद्र प्रसाद वाटिका में आईपी सिंह व्याख्यानमाला के पंचम सत्र में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि जिला जज ओम प्रकाश अग्रवाल ने पुस्तकालय और विधिक सेमिनार को अधिवक्ता समाज के लिए अनिवार्य बताया।
कचहरी स्थिति राजेंद्र प्रसाद वाटिका में आईपी व्याख्यानमाला के पंचम सत्र का समापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जस्टिस शशिकांत ने विधि व्यवसाय को चुनौतीपूर्ण बताया साथ ही कहा कि इस पेशे में जीवकोपार्जन के साथ ही सामाजिक सेवा के भी अवसर रहते है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जिला जज ओम प्रकाश अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में बार बेंच के समन्वय संबंधों की चर्चा की साथ ही बताया कि पुस्तकालय और विधिक सेमिनार से अधिवक्ताओं की अलग पहचान बनती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जेपी उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष राकेेश मिश्र ने किया। इस दौरान विधिक व्याख्यानमाला में प्रथम स्थान पाने वाले पुनीत तिवारी और कुलवंत सिंह, मनीषा सहित कई प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। व्याख्यानमाला में निरंतर सहयोग करने वाले नरेश चंद्र वर्मा, उमेश प्रताप सिंह चौहान, सुरेश सिंह मुन्ना, योगेश सक्सेना, राकेश चंद्र पांडेय, रामनरायन त्रिवेदी, महेंद्र पाल वर्मा सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया तो आयोजन के सहयोगकर्ता न्यायिक अधिकारी एसीजेएम अतुल चौधरी को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश शुक्ल, महामंत्री हेमंत गुप्त ने जस्टिस शशिकांत को इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ के मीटिंग हाल, पुस्तकालय ई लाइब्रेरी दिखाई, साथ ही बताया कि उप डाकघर और डीसीबी का विस्तार पटल निरंतर कार्य कर रहा है। जस्टिस शशिंकांत ने इस दौरान बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सुमित्रा यादव, और बार कौंसिल सदस्य अजय शुक्ल को सम्मानित किया। आयोजन समिति के संयोजक और एमएलसी शशांक यादव ने आयोजन समिति की ओर से जस्टिस शशिकांत और जिला जज ओमप्रकाश अग्रवाल को स्मृति चिंन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed