फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सुबह घना कोहरा, दिन में खिलकर निकली धूप

सुबह घना कोहरा, दिन में खिलकर निकली धूप

Fri, 19 Jan 2018 02:45 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
सुबह घना कोहरा, दिन में खिलकर निकली धूप
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

सुबह छाए घने कोहरे के बाद गुरुवार को दिन में खिलकर धूप निकली। इससे पिछले कई दिनों से चल रही भीषण शीतलहर से लोगों को निजात मिल गई। सुबह से मध्यम गति से चल रही हवाओं के कारण गलन बनी रही। धूप निकलने से अधिकांश लोग घरों के बाहर निकलकर छतों, मैदानों और सड़कों पर आ गए। उन्होंने जमकर धूप का आनंद लिया। कई जगह धूप निकलते ही अफसर और कर्मचारी दफ्तरों के बाहर धूप में खड़े नजर आए।
बृहस्पतिवार को सुबह से घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम रही। लोगों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर निकलना पड़ा। करीब 10 बजे कोहरा छंट गया और 11 बजे के बाद खिलकर धूप निकल आई। इससे तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो बुधवार की कुछ अपेक्षा ज्यादा है।
विज्ञापन

नए साल के शुरुआती 15 दिनों तक भीषण शीतलहर की मार झेल चुके लोगों को अब यह यह ठंड भारी पड़ने लगी है। दो दिन बाद जब बृहस्पतिवार को खिलकर धूप निकली तो लोगों ने जमकर इसका आनंद लिया। अब लोगों को आगे मौसम में सुधार की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed