{"_id":"5a3a97fd4f1c1b97678c2d3c","slug":"161513789437-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्टस स्टेडियम ए ने 5-3 से जीती हॉकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्टस स्टेडियम ए ने 5-3 से जीती हॉकी प्रतियोगिता
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
हाॉकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में हुई। इसमें आठ कॉलेज की टीमों ने हिस्सा लिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम ए 5-3 से फाइनल मैच जीतकर विजेता रही।
प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पैकरमा प्रसाद ने किया। पहला मैच सेठ हरिकरन लाल विद्यालय और जय प्रकाश नरायन सर्वोदय विद्यालय छाउछ टीम के बीच हुआ। सेठ हरिकरन लाल टीम 1-0 से विजेता रही। दूसरा मैच पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज और डॉ.भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज टीम के बीच हुआ। इसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज को वॉकओवर दिया। तीसरा मैच उच्च प्राथमिक विद्यालय मौजामा और स्पोर्ट्स स्टेडियम बी टीम के बीच हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम बी 2-0 से विजेता रही।
चौथा मैच गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज और स्पोर्ट्स स्टेडियम ए टीम के बीच हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम ए 3-0 से विजेता रही। पहला सेमीफाइनल मैच सेठ हरिकरन लाल विद्यालय और स्पोर्ट्स स्टेडियम बी टीम के बीच हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम बी 3-0 से विजेता रही।
विज्ञापन
दूसरा सेमीफाइनल मैच डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज और स्पोर्ट्स स्टेडियम ए के बीच हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम ए 5-0 से विजेता रही। फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम बी और स्पोर्ट्स स्टेडियम ए के बीच हुआ। मैच काफी रोमांचक रहा। स्पोर्ट्स स्टेडियम ए 5-3 से फाइनल मैच की विजेता रही। समापन अवसर के मुख्य अतिथि एसीएमओ डॉ. वीबी राम ने टीम की हौसलाफजाई करते हुए टीम सदस्यों को सम्मानित किया। इस दौरान उपक्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू, हरेराम, सुरेंद्र महेंद्र, राहुल शर्मा, संजय यादव आदि मौजूद रहे।