{"_id":"5a315f524f1c1bc5758b8d64","slug":"161513185106-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी जवानों ने दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी जवानों ने दिया स्वच्छता का संदेश
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार की सुबह जिला चिकित्सालय परिसर की साफ सफाई की और भर्ती मरीजों के परिवारवालों को अस्पताल को भी साफ सुथरा रखने के लिए जागरूक किया।
तृतीय वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट एमब्रोजेन सिंह ने बताया कि बल एक से 15 दिसंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाती है। इसके तहत सीमावर्ती गांव और उसके आस-पास के इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ सफाई के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में मंगलवार की जिला अस्पताल परिसर की भी साफ-सफाई की गई और भर्ती मरीजों के परिवारवालों से घर की ही तरह अस्पताल को भी साफ सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि सरहद की सुरक्षा के साथ साथ सफाई रखकर सेहत की सुरक्षा भी बहुत जरूरी है इसलिए एसएसबी समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाती है, जिससे लोग भी अपनी जिम्मेदारी समझें और सफाई रखें। इस मौके पर तृतीय वाहिनी से उपनिरीक्षक विद्यासागर सहित सेक्टर मुख्यालय के निरीक्षक गिरधारी लाल सहित जवान भी मौजूद रहे।