{"_id":"5a1850324f1c1b193e8b4986","slug":"161511542834-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से चार घर जले, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से चार घर जले, लाखों का नुकसान
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/महेवागंज/सुंदरवल।
खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से सुलगी आग में चार घर जल गए। आग में जेवर, नकदी, कपड़े, बिस्तर और अनाज सब कुछ जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, जिससे अन्य घर जलने से बच गए। फायर ब्रिगेड न पहुंचने से पीड़ित ग्रामीणों में रोष है।
फूलबेहड़ के राजापुर गांव निवासी निसार अली के घर शुक्रवार सुबह महिलाएं चूल्हे पर खाना बना रहीं थी। इस बीच अचानक उड़ी चिंगारी छप्पर में जा लगी। इससे छप्पर जलने लगे। घर के पुरुष खेतों पर थे। महिलाएं किसी तरह जान बचाकर बाहर भागीं। आग की लपटों ने इरशाद अली, कादिर और वारिस अली के घर को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। शोरगुल सुनकर खेतों में काम कर रहे पुरुष भी घर की ओर भागे।
काफी मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, जिससे अन्य घर जलने से बच गए। फायर ब्रिगेड के न आने से ग्रामीणों में नाराजगी दिखी। पीड़ितों के मुताबिक आग में घरेलू सामान के अलावा जेवर और नगदी जलने से लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने बताया कि जो कपडे़ शरीर पर थे केवल वही बचे हैं।