{"_id":"6a32e1638783024fb80d9531","slug":"160-litres-of-diesel-seized-while-being-transported-to-nepal-one-detained-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-177775-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नेपाल ले जाते समय 160 लीटर डीजल बरामद, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नेपाल ले जाते समय 160 लीटर डीजल बरामद, एक हिरासत में
Wed, 17 Jun 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित थाना संपूर्णानगर क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार शाम कार्रवाई करते हुए 160 लीटर अवैध डीजल बरामद किया। मामले में मिलन बाजार निवासी नूर आलम को हिरासत में लिया गया है। बरामद डीजल को सीमा शुल्क अधिकारी पलिया को सौंप दिया गया है।
थाना पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मिलन बाजार और मिर्चिया के बीच जंगल के रास्ते नेपाल की ओर जा रहे एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया।
जांच में बाइक पर बंधे चार प्लास्टिक जरीकेनों से कुल 160 लीटर डीजल बरामद हुआ। प्रत्येक जरीकेन में 40-40 लीटर डीजल भरा था। पूछताछ में आरोपी की पहचान नूर आलम निवासी मिलन बाजार के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि वैध कागजात न दिखा पाने पर युवक को हिरासत में ले लिया गया। भारत-नेपाल सीमा पर ईंधन की तस्करी रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संवाद