फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   16 players got gold in State Taekwondo Championship

स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 16 खिलाड़ियों को मिला गोल्ड

Sun, 12 Sep 2021 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
16 players got gold in State Taekwondo Championship
गोला में पुरस्कृत ताइक्वांडो चैंपियनशिप के विजेता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

एलीट ताइक्वांडो एकेडमी के पांच खिलाड़ियों को मिली बेस्ट परफार्मर की ट्रॉफी

विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नगर की एलीट ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने बाजी मारी है। ऑनलाइन हुई चैंपियनशिप में 16 ने गोल्ड और सात-सात खिलाड़ियों ने सिल्वर और ब्रांज मेडल प्राप्त किया है। इनमें पांच खिलाड़ियों को बेस्ट परफॉर्मर की ट्रॉफी मिली है।
एलिट ताइक्वांडो एकेडमी के कोच शाहबाज अली ने बताया कि लखनऊ डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन की तरफ से 18 से 20 जून तक तीन दिवसीय और 29 अगस्त को ऑल इंडिया डीपीएस कप देहरादून ने एक दिवसीय ऑनलाइन ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता कराई थी, जिसमें एलीट एकेडमी के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

दस सितंबर को चैंपियनशिप का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें एकेडमी के आर्यन चौधरी, आतिका नाज, मलाईका नाज, आयुष यादव, मनीषा भारती, प्रांजल गुप्ता, साक्षी राज, मयूरी चौहान, नीति शर्मा, अगम कुमार, फाल्गुनी पटवा, प्रथम सिंह, ईशान डेनियल्स, यशवर्धन गुप्ता, अनमोल यादव, अनन्या ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। स्नेहिल, जीशान खान, ऋतिक पटेल, दिव्या सिंह, शिवांशु गुप्ता, आहाना, अंकित कुमार ने सिल्वर मेडल गीता और वलीउल्ला मंसूरी, साहिल डेनियल्स, अनामिका पांडे, राखी पटेल, रंजीत सिंह चौहान, शिखर बाजपेयी, राधे ने ब्रांज मेडल जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को एलीट एकेडमी पर पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. कौशल वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसी के साथ बेस्ट परफार्मर 2021 के लिए आर्यन चौधरी, अनमोल यादव, साक्षी राज, मयूरी चौहान, वलीउल्ला मंसूरी, प्रांजल गुप्ता, शरद सिंह को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुरेखा, नीरा पुरवार, अफ़सा खानम, शिवा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed