फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   16 Anganwadi workers-assistants who have not been performing duty end their service

ड्यूटी न करने वाली 16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की सेवा खत्म

Sun, 03 Jan 2021 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
16 Anganwadi workers-assistants who have not been performing duty end their service
लखीमपुर खीरी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ड्यूटी न करके आठ कार्यकर्ताओं और आठ सहायिकाओं की सेवा समाप्त कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान इनके नदारद रहने की जानकारी विभाग को मिली थी, जिसकी पुष्टि ग्रामीणों ने भी की थी। इसके बाद विभाग ने इन्हें नोटिस देकर जवाब भी मांगा था, लेकिन संतोषजनक जवाब न होने पर डीपीओ एसके श्रीवास्तव ने सभी 16 वर्कर और सहायिकाओं की सेवा समाप्त कर दी हैं।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कराया गया था, जिसमें कई केंद्र ऐसे मिले जहां पता चला कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका कई महीने से नहीं आ रही हैं। इनको नोटिस भी दिया गया, लेकिन कुछ ने जवाब नहीं दिया तो कुछ के जवाब संतोषजनक नहीं थे।
विज्ञापन

इसके बाद इनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है, उन्होंने बताया कि फूलबेहड़ ब्लॉक में तैनात आंगनबाड़ी वर्कर श्याम दुलारी, शहरी परियोजना में तैनात ममता गौतम, मितौली में तैनात राजेश्वरी, रामश्री की सेवा समाप्त की गई है। फूलबेहड़ ब्लॉक में तैनात सहायिका बीनू, किरन, लीलावती, अनुपम जायसवाल, ताहिरा, उर्मिला, ऊषा, राबिया की सेवा समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही फूलबेहड़ की ही आंगनबाड़ी वर्कर शशिकला और सरला गोस्वामी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। पसगवां ब्लॉक में तैनात शशिबाला और नकहा में तैनात आरती देवी की सेवाएं खत्म की गई हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि यह वर्कर और सहायिका लंबे समय से काम नहीं कर रही थीं। आंगनबाड़ी केंद्र संचालित न होने की लगातार शिकायतें मिलने पर जांच कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ सीडीपीओ को नोटिस जारी
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आठ बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) रमियाबेहड़, ईसानगर, धौरहरा, बांकेगंज, मितौली, गोला, निघासन और पलिया को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि उन आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिका की पत्रावली कार्यालय में प्रस्तुत करें, जो लंबे समय से काम नहीं कर रही हैं। काम न करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सेवाएं समाप्त की जाएंगी, ताकि इनकी जगहों पर नए चयन कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed