फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   16.96 crore property attached by taking action against 48 criminals in gangster

गैंगस्टर में 48 अपराधियों पर कार्रवाई कर 16.96 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Fri, 08 Jul 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
16.96 crore property attached by taking action against 48 criminals in gangster
16.96 crore property attached by taking action against 48 criminals in gangster
पुलिस विभाग ने 100 दिन के कार्यों का ब्योरा जारी किया
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। योगी सरकार 2.0 में पहले 100 दिन में किए गए कार्यों का पुलिस विभाग ने ब्योरा जारी किया है।
एसपी संजीव सुमन ने बताया कि कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए 5 मार्च 2022 से जनपद में सघन अभियान चलाकर अपराधियों के विरुद्घ बड़ी कार्रवाईयां की गई हैं। गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत 48 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 16.96 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है।
जनपद के विभिन्न थानों में चिह्नित 195 टॉप 10 अपराधियों में से 154 अपराधियों को गैंगस्टर समेत अन्य मामलों में गिरफ्तार कर चालान भेजा गया। 16 अपराधियों को जिला बदर किया गया। 48 टॉप 10 अपराधियों की 16.96 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। गोकशी के मामलों में 61 अभियुक्तों के विरुद्घ गुंडा एक्ट, 73 के विरुद्घ गैैगस्टर और 21 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। साथ ही आठ गैैंग पंजीकृत किए गए और 12 अभियुक्तों से 96.42 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। विभिन्न प्रकार के नौ माफिया को चिह्नित कर सात को गिरफ्तार किया गया और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 10.76 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। 689 गुंडा एक्ट के चालान किए गए, जिसमें से 98 को जिला बदर किया गया। इसमें 33 जिला बदर अपराधियों को जनपद की सीमा के अंदर पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

जनपद के कुल 1495 धार्मिक स्थलों पर लगे 2546 लाउडस्पीकरों में से 1174 लाउडस्पीकर उतारे गए। इसमें से 521 लाउडस्पीकर विभिन्न स्कूलों को प्रार्थना सभा के लिए दिए गए, जबकि 1372 लाउडस्पीकर की ध्वनि निर्धारित मानक के अनुसार कम कराई गई है। शहर के इंट्री प्वाइंट पर खड़े वाहनों एवं पार्किंग रहित ढाबा संचालकों के खिलाफ चेकिंग के लिए 27 प्वाइंट चिह्नित कर अवैध रूप से पार्क 3788 वाहन हटवाए गए और 35 ढाबा संचालकों के खिलाफ 34 पुलिस एक्ट की कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 अवैध आटो/टैक्सी/बस स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया गया और छह लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 16491 वाहनों का चालान कर 23.69 लाख समन शुल्क वसूला गया। निर्धारित गति सीमा से अधिक गति वाले 1334 दोपहिया वाहनों का चालान कर 4.58 लाख रुपये समन शुल्क वसूला गया। इस दौरान जनपद में कुल 19 ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर हजारों लोगों को जागरूक किया गया। 516 चालक नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनका यातायात नियम के तहत चालान किया गया। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि अभियान के दौरान 18 पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार किए गए। अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 12 शस्त्र लाइसेंस धारकों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed