फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जमीन न मिलने से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी

जमीन न मिलने से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी

Thu, 27 Jun 2019 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
जमीन न मिलने से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी
जंगबहादुरगंज। चौकी क्षेत्र के ग्राम पैकीपुर निवासी 27 वर्षीय सुनील कुमार गौतम का शव बरवर निवासी रामचंद्र अग्निहोत्री उर्फ पुजारी के बाग में आम के पेड़ में गमछे से लटकता पाया गया। यह खबर गांव में फैली तो खलबली मच गई। लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पैर पर कलम से लिखा सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें तीन बीघा जमीन न मिलने से मौत को गले लगाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी उमा देवी ने बताया कि दो दिन से सुनील अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। मंगलवार की शाम से सुनील घर नहीं आया था। उसका पिता राजबहादुर गौतम और छोटा भाई भट्ठे पर काम करने गए थे। रात को घर वापस न आने पर परिवारवालों ने सुनील की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुबह बाग के पास से निकल रहे लोगों ने शव पेड़ से लटका देखा। इसके बाद गांव में खबर फैल गई। मृतक का एक पुत्र सात वर्षीय अंशुल है। मां, बहन और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पैर पर कलम से लिखा था कि तीन बीघा जमीन न देने के चलते फांसी लगाई, तो लोगों में इसकी चर्चा तेज हो गई। सूचना पर बरबर चौकी इंचार्ज अतुल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पिता नहीं दे रहे थे हिस्सा
तीन बीघा जमीन न मिलने की बाबत मृतक की पत्नी उमा देवी ने बताया कि सुनील अपने पिता की जमीन में तीन बीघा हिस्सा मांग रहे थे, लेकिन पिता ने जमीन उनके नाम करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद से वह तनाव में थे और दोस्तों के साथ शराब पीने लगे। उधर, मृतक के पिता राजबहादुर ने बताया कि करीब दो एकड़ जमीन है और दो बेटे थे। गलत संगत के चलते जमीन के बेचे जाने का अंदेशा था। जबकि वह खाने-खर्चे के लिए उसे पैसे देते ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में जमीन को लेकर विवाद था, जिससे नाराज होकर सुनील ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिवारवालों ने कोई शंका नहीं जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
अतुल कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज, बरवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed