{"_id":"5c3f135ebdec2273a519593e","slug":"151547637598-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर की बड़ेर पर लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर की बड़ेर पर लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। गांव लोधपुरवा में एक युवक का शव गांव से कुछ दूरी पर मवेशी बचाने के लिए खेत में पड़े छप्पर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र के गांव लोधपुरवा निवासी जगदीश ने बताया कि उसका 24 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र बीती 15 जनवरी को घर से नाराज होकर चला गया था। उसके बाद देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह राहगीरों ने गांव से कुछ दूरी पर स्थित उसी के खेत में पड़े छप्पर की बड़ेर में उसका शव लटकता हुआ दिखाई दिया। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने मामले की पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार वालों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं थे। गले में रस्सी का निशान बना हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।