{"_id":"5b954e62867a557ea77abce4","slug":"151536511586-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थारू क्षेत्र के बलेरा गांव में जंगली हाथियों ने बोला धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थारू क्षेत्र के बलेरा गांव में जंगली हाथियों ने बोला धावा
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलेरा गांव में जंगली हाथियों ने धान फसल रौंदी
थारू किसानों वन विभाग के प्रति पनप रहा गुस्सा
अमरउ जाला ब्यूरो
चंदनचौकी। दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकला दो दर्जन से ज्यादा जंगली हाथियों के झुंड ने थारू क्षेत्र की चंदनचौकी के गांव बलेरा में किसानों के खेतों पर धावा बोलकर कई बीघा फसल तहस-नहस कर दी। इसके पहले भी जंगली हाथी कई गांवों में उत्पात मचाकर फसलें चौपट कर चुके हैं।
बीती रात दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकला दो दर्जन से ज्यादा जंगली हाथियों का झुंड चंदनचौकी के बलेरा गांव के खेतों में पहुंच गया। किसानों हरि, रघुनाथ, भजनलाल, कढ़ेरा आदि कई किसानों की धान फसल की हाथियों ने तहस-नहस कर दी। कुछ दिन पहले भी बरबटा और पचपेड़ा गांव में भी कई किसानों की फसलों को हाथी नष्ट कर चुके हैं। पिछले दस दिनों से खेतों में जाकर हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि जिसका नुकसान होता है उसे मुआवजा भी नहीं दिया जाता है, जिससे थारू किसानों में रोष है।
विज्ञापन
-----------
दुधवा-चंदनचौकी मार्ग पर हाथियों ने बंद किया आवागमन
दुधवा-चंदनचैकी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक दो दर्जन हाथियों के झुंड ने अचानक रास्ते के बीचोबीच आकर घंटों तक आवागमन बंद कर दिया। देखते-ही देखते दोनों ओर वाहनों और राहगीरों की भीड़ लग गई। घंटों बाद जब हाथियों का झुंड जंगल में वापस चला गया, उसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन