{"_id":"5b7b042b42c79246435d693e","slug":"151534788651-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल की छत पर पांच घंटे तक बैठा रहा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल की छत पर पांच घंटे तक बैठा रहा तेंदुआ
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्यूबवेल की छत पर पांच घंटे तक बैठा रहा तेंदुआ
वन विभाग की पहुंच से दूर तेंदुए से ग्रामीणों में भय
गुलरिया। दक्षिण खीरी वनप्रभाग की गोला रेंज की रायपुर बीट में एक तेंदुआ जंगल से सटे गांवों में आतंक का पर्याय बना हुआ है। बृहस्पतिवार को जंगल के किनारे बसे गोंधिया में तेंदुए ने पेड़ से छलांग लगाकर एक बंदर का शिकार किया था और उसी दिन पूर्व प्रधान के फार्म हाउस में भी दिखाई दिया था। शनिवार को जंगल के किनारे खेत की रखवाली कर रहे बैबहा निवासी सुंदर लाल मौर्य के कुत्ते का शिकार किया।
रविवार को पिपरिया धनी निवासी सोने लाल जंगल के किनारे अपने जानवर चरा रहे थे उन्होंने पेड़ पर बैठा तेंदुआ देखा और चुपचाप अपने जानवरों को लेकर जंगल से दूर चले आए और उधर जा रहे लोगों को आगाह किया। सोमवार सुबह छह बजे से 11 बजे तक बैबहा में जंगल के किनारे उमा शंकर मौर्य के ट्यूबवेल के कमरे की छत पर बैठा रहा। कमरे की छत ऊंची होने से उस पर बैठा तेंदुआ दूर से ही दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ छत से उतर कर गन्ने के खेत में चला गया। वन दरोगा अमित कुमार मिश्रा अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों को तेंदुआ से सतर्क रहने की सलाह दी है।