फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   समितियों में अंतिम सूची का हुआ प्रदर्शन, नामांकन आज ..

समितियों में अंतिम सूची का हुआ प्रदर्शन, नामांकन आज

Sat, 20 Jan 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
समितियों में अंतिम सूची का हुआ प्रदर्शन, नामांकन आज ..
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग से संचालित 127 किसान सेवा साधन सहकारी समितियों और 11 वेतन भोगी श्रम समितियों में शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन कर दिया गया है। अब शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, जिसके बाद 22 को नामांकन पत्रों की जांच कर वैध नामांकनों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद 23 को इच्छुक उम्मीदवार नाम वापस ले सकता है, जिसके बाद इसी दिन अपरान्ह् एक बजे से चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। फिर 29 जनवरी को सभी सहकारी समितियों में चुनाव कराए जाएंगे।

गोला गोकर्णनाथ। तहसील क्षेत्र की सभी न्याय पंचायत स्तरीय सहकारी समितियों में संचालक मंडल के होने वाले चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन कर दिया गया है। नामांकन 20 जनवरी को 10 बजे से होगा। सहकारी समितियों में संचालक मंडल के चुनाव की सरगर्मियों कई महीने से चल रही थीं। संभावित प्रत्याशी क्षेत्र आरक्षण के बाद चुनाव प्रक्रिया में लग गए। शुक्रवार को समिति कार्यालयों पर अंतिम मतदाता सूची दोपहर में चस्पा की गई तो देखने वालों की भीड़ लगी रही। सहायक निबंधक सहकारिता मंगल सिंह ने बताया कि नामांकन 20 जनवरी को 500 रुपया शुल्क जमा कर नामांकन पत्र 10 से दोपहर एक बजे तक दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन


सभी समितियों में शांतिपूर्वक अंतिम मतदाता सूचियों को प्रदर्शन कर दिया गया है। अब चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।
मंगल सिंह, सहायक निबंधक, सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed