{"_id":"5a6224f44f1c1ba1268b54b1","slug":"151516381428-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा कैंप में वसूले गए पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा कैंप में वसूले गए पांच लाख
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
बिजली विभाग ने कस्बा सिंगाही में शुक्रवार को मेगा कैंप लगाया। कैंप में जहां बकाएदारों से पांच लाख रुपये की वसूली की गई वहीं 16 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए।
कसबे में स्थित बिजली उपकेंद्र पर कैंप में बिजली बिल जमा करने और बिलों को दुरुस्त कराने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रही। उप खंड अधिकारी शारदानगर धर्मेंद्र आनंद मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र आनंद ने बताया कि कैंप में पांच लाख रुपये की बकाया वसूली गई है। 16 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटेे गए हैं। उन्होंने मेघा कैंप में मौजूद बिजली कर्मचारियों को बकाया को लेकर आडे़ हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जिस फीडर का बकाया होगा। उस फीडर के लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई होगी, इसलिए लाइनमैन जिम्मेदारी के साथ बकाया राशि जमा करवाने का प्रयास करें। इस दौरान जेई विकास सिंह, लाइनमैन विनोद, पवन हरनाम, सुनील अनवर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।