{"_id":"5a315f704f1c1b8b688b83f8","slug":"151513185136-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर अधिकारियों का दो ट्रांसपोर्ट पर छापा, वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर अधिकारियों का दो ट्रांसपोर्ट पर छापा, वसूला जुर्माना
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
एसआईबी के डिप्टी और असिस्टेंट कमिश्नर सीतापुर ने लखीमपुर के सहायक कमिश्नर के साथ मंगलवार को गोला के दि साहनी और लखीमपुर के गोगा जी ट्रासंपोर्ट पर छापा मारा। टीम ने दोनों जगहों पर बिल का फर्जीवाड़ा पकड़ते हुए ट्रांसपोर्ट संचालकों को नोटिस जारी कर सात लाख 67 हजार का जुर्माना वसूल किया।
एसआईबी सीतापुर के असिस्टेंट कमिश्नर रविकांत ने बताया कि गोला के दि साहनी ट्रांसपोर्ट पर खड़े तीन वाहनों सहित उनके गोदाम का निरीक्षण किया गया, जिसमें 117 नग के बिलों में फर्जीवाड़ा मिला। इस पर ट्रांसपोर्ट संचालक को नोटिस जारी करते हुए दो लाख 54 हजार का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद लखीमपुर में गोला रोड स्थित गोगा जी ट्रांसपोर्ट के निरीक्षण में दिल्ली से आए रेडीमेड गारमेंट्स, मोटर पार्ट और मोबिल ऑयल के 126 नग के बिलों में फर्जीवाड़ा मिला। इस पर ट्रांसपोर्ट संचालक को नोटिस जारी करते हुए पांच लाख 13 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
गोला और लखीमपुर की दो ट्रांसपोर्ट के निरीक्षण में बिलों में फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस पर दोनों ट्रांसपोर्ट मालिकों को नोटिस जारी करते हुए सात लाख 67 हजार का जुर्माना भी वसूल किया गया।
विज्ञापन
- रामसुमिरन, डिप्टी कमिश्नर एसआईबी