{"_id":"59a2b8774f1c1bac248b4882","slug":"151503836279-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोनहा, नयापुरवा में शारदा नदी ने तेज किया कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोनहा, नयापुरवा में शारदा नदी ने तेज किया कटान
Updated Sun, 27 Aug 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। भीरा क्षेत्र के गांवों में तबाही मचाने के बाद अब शारदा नदी ने मझगईं क्षेत्र में तबाही मचानी शुरू कर दी है। कई दिनों से इलाके के नयापुरवा, कुंरपुर कलां, गोनहा आदि गांवों में नदी कटान कर रही थी। लेकिन बीते कुछ दिनों से नदी ने गोनहा व नयापुरवा में तेजी से कटान शुरू कर दिया है। नदी तेजी से कटान करती हुई आबादी की तरफ बढ़ रही है जिससे ग्रामीणों की दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। वहीं नदी ने चौरी गांव में भी किसानों की कई एकड़ फसल को अपने आगोश में ले लिया है।
भीरा क्षेत्र के ढकिया खुर्द, देशराज टांडा में तबाही मचाने वाली शारदा नदी ने अब मझगईं क्षेत्र के गांवों में तेजी से कटान शुरू कर दिया है। नदी ने नयापुरवा में घरों की तरफ तेजी से बढ़ना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ गोनहा गांव में भी नदी ने कटान तेज कर दिया है। बीते दिनों यहां तहसीलदार भगवानदीन वर्मा ने कटान पीड़ितों में तिरपाल और केन का वितरण भी किया था। नदी ने यहां भू कटान करते हुए घरों की तरफ रूख किया है। इसके अलावा दुबहा, कुंवरपुर कलां, चौरी गांव भी बाढ़ की चपेट में हैं। चौरी गांव में कई किसानों की एकड़ों फसल नदी ने अपने आगोश में ले लिया है। तेजी से बढ़ते कटान को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीण कटान को देखते हुए काफी भयभीत हैं। वहीं दूसरी तरफ नयापुरवा में सरकारी इमदाद न मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी भी है। नयापुरवा में नदी बीते महीने से ही कटान कर रही है। नदी का कटान इतना तेज है कि उसने घरों के बीच से अपना रास्ता बनाते हुए नाले के रूप में बहना शुरू कर दिया है। कुंवरपुर कलां से नौगवां आदि आने के लिए ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।