{"_id":"6a21c50d9716e619a80dae23","slug":"15-stolen-bikes-recovered-accused-absconding-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176777-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चोरी की 15 बाइक बरामद, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चोरी की 15 बाइक बरामद, आरोपी फरार
Fri, 05 Jun 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लम्कीचूहा और भजनी नगरपालिका के विभिन्न स्थानों से चोरी की 15 बाइकें बरामद की हैं। हालांकि इसमें शामिल आरोपी मौके से भाग गए।
कैलाली जिला पुलिस प्रवक्ता एवं डीएसपी योगेंद्र तिमिलसिना ने बताया कि लम्कीचूहा और भजनी नगरपालिका क्षेत्र में दोनों इलाका थानों के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अलग-अलग हिस्सों से चोरी की गई 15 बाइकों को जब्त किया। इनकी कीमत करीब 17.30 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद की गई सभी बाइकों को धनगढ़ी स्थित जिला पुलिस कार्यालय में रखा गया है। पुलिस वाहनों की चेसिस और इंजन नंबर की जांच कर रही है ताकि उनके मालिकों का पता लगाया जा सके और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बाइक उन्हें सौंपी जा सकें।