फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   1.5 lakh vehicles are running without HSRP, action ineffective

Lakhimpur Kheri News: डेढ़ लाख वाहन बिना एचएसआरपी दौड़ रहे, कार्रवाई बेअसर

Wed, 08 Apr 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 08 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
1.5 lakh vehicles are running without HSRP, action ineffective
नौरंगाबाद रोड पर  बिना एचएसआरपी सड़क पर दौड़ती कार। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) अनिवार्य होने के बावजूद बड़ी संख्या में वाहन बिना एचएसआरपी के सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। परिवहन विभाग की कार्रवाई के बावजूद करीब डेढ़ लाख वाहन अब भी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे सिस्टम की सख्ती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में छह लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें से 4,05,558 वाहनों में ही एचएसआरपी लगी है। शेष करीब डेढ़ लाख वाहन अब भी बिना एचएसआरपी के चल रहे हैं। इनमें कुछ वाहन कंडम हैं, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे वाहन भी हैं, जिन पर फैंसी नंबर प्लेट या पदनाम लिखे हुए हैं, जबकि कई में नंबर प्लेट टूटी हुई हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा। परिवहन विभाग ने पिछले दो वर्षों में बिना एचएसआरपी वाले 3 हजार से अधिक वाहनों के चालान किए हैं। वर्ष 2024-25 में 1709 और 2025-26 में 1214 चालान हुए हैं। पहली बार 5 हजार और दूसरी बार 10 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं हो रहा, क्योंकि कार्रवाई का असर मुख्य रूप से चालक तक सीमित रहता है, जबकि वाहन स्वामी बच निकलते हैं।
-------------
ऑनलाइन प्रक्रिया आसान, फिर भी लोग बच रहे
एचएसआरपी लगवाने की प्रक्रिया बेहद सरल और सस्ती है। इसके लिए परिवहन कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। वाहन स्वामी वेबसाइट (www.bookmyhsrp.com) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें वाहन से जुड़ी जानकारी भरकर ऑनलाइन शुल्क जमा करना होता है। इसके बाद निर्धारित तिथि पर डीलर के पास जाकर नंबर प्लेट लगवाई जा सकती है। दोपहिया वाहनों के लिए करीब 400-500 रुपये और चार पहिया के लिए 700-800 रुपये या इससे अधिक शुल्क निर्धारित है।

------------------
फैक्ट फाइल
कुल वाहन : 6,00,494
एचएसआरपी लगे वाहन : 4,05,558
बिना एचएसआरपी : 1.5 लाख
कॉमर्शियल वाहन : 12,850
स्कूली वाहन : 901
एंबुलेंस : 105
--------------
बिना एचएसआरपी वाहन का काम नहीं : एआरटीओ
एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया कि बिना एचएसआरपी वाहनों के ट्रांसफर, फिटनेस जैसे कार्य नहीं किए जाते हैं। अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है और सभी वाहनों में एचएसआरपी सुनिश्चित कराने का प्रयास जारी है।

नौरंगाबाद रोड पर  बिना एचएसआरपी सड़क पर दौड़ती कार। संवाद

नौरंगाबाद रोड पर  बिना एचएसआरपी सड़क पर दौड़ती कार। संवाद

नौरंगाबाद रोड पर  बिना एचएसआरपी सड़क पर दौड़ती कार। संवाद

नौरंगाबाद रोड पर  बिना एचएसआरपी सड़क पर दौड़ती कार। संवाद

नौरंगाबाद रोड पर  बिना एचएसआरपी सड़क पर दौड़ती कार। संवाद

नौरंगाबाद रोड पर  बिना एचएसआरपी सड़क पर दौड़ती कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed