फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मॉनीटरिंग सिस्टम फॉर टाइगर पेट्रोलिंग के लिए दुधवा चयनित

मॉनीटरिंग सिस्टम फॉर टाइगर पेट्रोलिंग के लिए दुधवा चयनित

Sun, 18 Nov 2018 04:35 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
मॉनीटरिंग सिस्टम फॉर टाइगर पेट्रोलिंग के लिए दुधवा चयनित
लखीमपुर खीरी। नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित स्कोप कांपलेक्स में 18 नवंबर को होने वाली चीफ वाईल्ड लाइफ वार्डन और फील्ड डायरेक्टर्स कांफ्रेंस में देश भर के जंगल पर्यटन की सफलता पर चर्चा होगी। इसमें लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व और केरल टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन को अपनी सफलता बताने के लिए चयनित किया गया है। दुधवा को मॉनीटरिंग सिस्टम फॉर टाइगर्स-इंटेंशिव प्रोटेक्शन एंड पेट्रोलिंग एंड इकोलॉजिकल स्टेटस (एमएसट्राइप्स) की सफलता के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि भारतीय जीव संस्थान के तत्वावधान में देश भर की कांफ्रेंस में सफलता के लिए दुधवा को चुना जाना, जिले ही नहीं प्रदेश के वन्य जंतु प्रेमियों के लिए यह खुशी की खबर है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा केरल के पेरियार को भी टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन के मैनेजमेंट की सफलता के लिए चुनाव गया है। दुधवा की सफलता का प्रेजेंटेशन वह खुद देंगे। एफडी ने एमएसट्राइप्स सिस्टम के बारे में बताया कि यह एक विभागीय ऐप है, जिससे जंगल की पेट्रोलिंग करने वाले वॉचर से एफडी तक को जोड़ा गया है। इसमें पैदल, बाइक और वाहन से की जाने वाली गश्त का अलग-अलग ब्योरा प्रत्येक कर्मचारी का अपडेट होता रहता है। इससे यह पता चल जाता है कि किस एरिया में कब गश्त नहीं हुई। किस कर्मचारी ने सबसे ज्यादा और किसने सबसे कम पेट्रोलिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed