{"_id":"5b954e58867a557ff9673c17","slug":"141536511576-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने पड्डे को बनाया निवाला, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने पड्डे को बनाया निवाला, दहशत
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाघ ने पड्डे को बनाया निवाला
तिकुनियां। घास चर रहे जानवरों के झुंड पर हमला कर बाघ ने एक पड्डे को निवाला बना डाला जिससे इलाके में दहशत है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ के पग मार्क मिलने की पुष्टि की है।
खैरटिया निवासी मंजीत सिंह ने बताया कि गांव के लोग जानवरों को चराने नया पिण्ड गांव से पूरब सिंचाई विभाग की जमीन पर जाते हैं। रविवार को भी करीब 15 लोग अपने अपने जानवरों को लेकर चराने गए थे। दोपहर करीब एक बजे बाघ ने भैसों पर हमला कर दिया और पड्डे को खींच ले गया। हो हल्ला मचाते हुए जब लोग पहुंचे तब तक पड्डे का पिछला हिस्सा बाघ खा चुका था। गांव निवासी गुरुमीत सिंह ने बताया कि बाघ ने मंजीत सिंह के ढाई वर्ष के पड्डे को निवाला बना कर इलाके में भय पैदा कर दिया है। गांव से वीर सिंह, राजू सिंह, गुरदेब सिंह, गुरनाम सिंह, मंगत सिंह आदि जानवर चराने गए थे।