फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष को मृत दर्शाकर बना ली कमेटी, मुकदमा दर्ज

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष को मृत दर्शाकर बना ली कमेटी, मुकदमा दर्ज

Tue, 19 Sep 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष को मृत दर्शाकर बना ली कमेटी, मुकदमा दर्ज
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष को मृत
विज्ञापन

दर्शाकर बना ली कमेटी, रिपोर्ट
- केन ग्रोअर्स इंटर कॉलेज जेबीगंज का है मामला
- पूर्व जिलाध्यक्ष की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
जेबीगंज स्थित केन ग्रोअर्स इंटर कॉलेज के अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष को मृत दर्शाकर नई कमेटी बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इससे जिले के भाजपा नेताओं में आक्रोश है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने को मृत दर्शाकर फर्जी कमेटी बनाने के मामले में छह लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर मुुकदमा दर्ज हो गया है।

गांव मोहद्दीनपुर निवासी पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह का कहना है कि 13 सितंबर 1998 में कॉलेज प्रबंध समिति का चुनाव हुआ था, जिसमें वह अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे, लेकिन कॉलेज के तत्कालीन प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह ने चपरासी अशोक कुमार शुक्ला व अन्य लोगों से साठगांठ करके फर्जी प्रपत्र बनाकर उन्हें मृत दर्शा दिया। उन्होंने बताया कि इन सभी ने प्रबंधक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में 8 जनवरी 2015 को बैठक करते हुए 19 दिसंबर 2014 में उनकी मौत हो जाना बताकर कविता सिंह को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव कर दिया। उस प्रस्ताव पर अरुण कुमार सिंह, राजनरायन शुक्ला, कविता सिंह व राजीव कुमार के हस्ताक्षर है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि इसके बाद 10 दिसंबर 2015 को चुनाव होना दिखाकर कविता सिंह को प्रबंधक और पूर्व में प्रबंधक रहे अरूण कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाकर नई कार्यकारिणी गठित कर दी। इस मामले की जानकारी होने पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने छह लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।जिस पर पुलिस ने पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह, चपरासी अशोक कुमार शुक्ला, अरूण कुमार सिंह, राजनरायन शुक्ला, कविता सिंह, राजीव कुमार सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed